देशी पिस्टल मय कारतूस और खटकेदार चाकू बरामद।
इंदौर : किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे हथियारबंद बदमाशों को थाना लसुडिया पुलिस ने बंदी बनाया है। आरोपियों का क्षेत्र में लूट करने का इरादा था लेकिन पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
मुखबिर की सूचना पर स्कीम नंबर 78 इंदौर में बावड़ी हनुमान मंदिर के पीछे स्थित खाली मैदान से पकड़े गए आरोपियों के नाम 1. अभिषेक मिश्रा निवासी गुलाब नगर जिला रीवा व 2. आदर्श सोनी निवासी गुलाब नगर जिला रीवा होना बताए गए। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी पिस्टल, मैगजीन में एक जिन्दा राउण्ड और एक खटकेदार चाकू बरामद हुआ, जिन्हें मौके पर जब्त किया गया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना लसुडिया पर अपराध धारा 25,27, 25 बी आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबध्द किया । आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
July 17, 2021 इंदौर की बंगाली कॉलोनी में खिला एक हजार पंखुड़ियों वाला सहस्त्र कमल
हेमंत शर्मा, इंदौर : इंदौर में एक हजार पंखुडियो वाला सहस्त्र कमल खिला है, इसे अंग्रेजी […]
February 27, 2020 मेरा देश देखो जल रहा है… एक आग लगी है इस दिल में
धूं धूं करके ये जलता है,
डालो ना अब इसमें तुम घी
पानी पानी को […]
April 1, 2021 दूध के भाव में दो रुपए प्रति लीटर की वृद्धि
इन्दौर : मध्यप्रदेश दूध व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ईश्वर जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंगलाल […]
October 13, 2018 #Me Too पर सार्थक बहस इंदौर: तनुश्री दत्ता द्वारा अभिनेता नाना पाटेकर पर लगाए गए आरोपों के बाद #ME TOO के […]
April 7, 2024 कालानी समूह पर जमीन के सौदे में साढ़े 22 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप
इंदौर : कालानी समूह पर एक किसान ने 22 करोड़ 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। […]
December 17, 2022 बिना आवेदन के शोक संदेश के साथ घरों तक पहुंचाए जा रहे मृत्यु प्रमाण पत्र
इंदौर : नगर निगम ने मृत्यु प्रमाण-पत्र के मामले में एक अच्छी पहल की है। बिना आवेदन के […]
June 7, 2020 नवागत कमिश्नर डॉ.पवन कुमार शर्मा ने पदभार ग्रहण किया इंदौर : शनिवार रात भोपाल से जारी हुए आदेश के बाद आकाश त्रिपाठी की संभागायुक्त पद से […]