बहनाओं को रोते देख शिवराज भी हुए भावुक, सिर पर हाथ रखकर दी सांत्वना।
भोपाल : बीजेपी को मप्र में मिली प्रचंड जीत में लाडली बहनाआें का सबसे बड़ा योगदान रहा है। अपने लाडले भैया शिवराज सिंह को पुनः मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा देखने के लिए लाडली बहनाआें ने बढ़ – चढ़ कर वोटिंग की थी। लेकिन बीजेपी नेतृत्व द्वारा उन्हें दरकिनार किए जाने से बहनाओं में निराशा छा गई है। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा की उनके लाडले भैया शिवराज सिंह अब मुख्यमंत्री नहीं रहे।
शिवराज से मिलकर फूट – फूट कर रो पड़ी लाडली बहनाएं।
मंगलवार को कई लाडली बहनाएँ शिवराज सिंह से मिलने उनके निवास पहुंची। अपने लाडले भैया शिवराज सिंह से मिलकर वे भावुक हो गई और उनके गले लगकर फूट – फूट कर रो पड़ी। बहनाअों को रोते देख शिवराज जी भी भावुक हो गए। उन्होंने बिलख रही लाडली बहनाआें के सिर पर हाथ रखा और उन्हें सांत्वना दी। शिवराज जी ने बहनाओ को भरोसा दिलाया कि वे मप्र में ही रहेंगे और हमेशा अपनी बहनाओं के साथ खड़े होंगे।
सहयोगियों से मिलकर रो पड़े शिवराज।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह बरसों से उनके साथ काम कर रहे अपने सहयोगियों और कर्मचारियों से विदा लेते समय बेहद भावुक हो गए। वे खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाए और रो पड़े। शिवराज सिंह की आखों में आंसू देख कर तमाम सहयोगियों की आंखें भी सजल हो उठी। शिवराज सिंह ने खुद को संभाला और सहयोगियों का आभार जताते हुए उनसे विदा ली।
Related Posts
April 15, 2024 सोशल मीडिया का समाजहित में उपयोग करने वालों को सलाम
अच्छा करने का कोई मुहूर्त नहीं होता, इन ग्रुप एडमिन से भी प्रेरणा ले सकते हैं […]
December 24, 2021 पीड़ित का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली दो सेक्स वर्कर सहित चार आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : पीड़ित को चाकू की नोक पर डरा- धमका कर मोबाइल, घड़ी व 4 हजार रुपए छीनने वाली […]
April 24, 2021 लेण्याद्री देवस्थान एक वर्ष से चला रहा कोविड केअर सेंटर, हजारों पीड़ितों को पहुंचाया लाभ
पुणे : कोरोना महामारीं के इस संकट काल में भी देश के बड़े तीर्थस्थलों के कर्ताधर्ता […]
July 29, 2025 साइलेंट किलर है हेपेटाइटिस, इसके प्रति जागरूकता लाना बेहद जरूरी : डीन डॉ. घनघोरिया
इंदौर : विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर ,एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज, इंदौर से संबद्ध […]
March 20, 2019 भगौड़ा कारोबारी नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार लंदन: पंजाब नेशनल बैंक को 13 हजार करोड़ से अधिक का चूना लगाकर भागे ज्वेलर कारोबारी नीरव […]
January 18, 2021 बेहद मजबूत होगी राम मंदिर की नींव, हजारों वर्षों तक बरकरार रहेगा मन्दिर का भव्य स्वरूप- चंपत राय
इंदौर : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि अयोध्या में […]
April 10, 2020 कोरोना का कहर : निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर सहित 4 और मरीजों की मौत, इंदौर में कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 27 पर..! इंदौर : कोरोना का संक्रमण लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। शुक्रवार को 4 और मरीजों की […]