पर पीड़ा हर संस्था ने एमवाय हॉस्पिटल को भेंट की 11 लाख की सी आर्म मशीन।
इंदौर : अस्थि रोग विभाग में अधिकांश मरीजों का उपचार ऑपरेशन द्वारा किया जाता है। प्रतिदिन लगभग 20 से 25 ऑपरेशन होते हैं। सी आर्म मशीन सुविधापूर्ण तथा मरीजों को कम से कम चीरा लगे इस हेतु काफी उपयोगी है।
लगभग दो वर्षों से उक्त मशीन सही ढंग से कार्य न करने के कारण मरीजों की टूटी हड्डी की तलाश में लंबे चीरे लगाना पड़ रहे थे।
पर पीड़ा हर संस्था ने एमवायएच प्रबंधन के अनुरोध एवं मरीजों के हित में उक्त समस्या के निवारण हेतु 11 लाख की लागत की सी आर्म मशीन अस्पताल को उपलब्ध करवाई। इस हेतु अहमदाबाद के अभिषेक मूंदड़ा एवं स्वर्गीय ताराचंद राठी के सुपुत्र ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
मशीन एमवायएच को भेंट करने के अवसर पर परपीड़ा हर संस्था की ओर से अध्यक्ष राधेश्याम साबू, प्रबंधन से सुशील श्रीवास्तव, अर्थ संयोजक गौरी शंकर लखोटिया मौजूद थे, वहीं एमजीएम कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, एमवायएच के अधीक्षक पीएस ठाकुर, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुमित शुक्ला, ऑर्थोपीडिक विभाग के प्रमुख डॉ. आनंद अजमेरा तथा अन्य सीनियर ऑर्थोपीडिक डॉक्टर उपस्थित थे।
Related Posts
June 27, 2020 लम्बे समय से अनुपस्थित 9 अस्थाई निगमकर्मियों की सेवा समाप्त इन्दौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने निगम में विभिन्न जोन और वार्डो में कार्य पर लम्बे […]
April 6, 2021 मनमाने वसूले जा रहे रेमडेसीवीर के दाम, सरकार बनी हुई है मौन..!
कीर्ति राणा इंदौर। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जैसे जैसे बढ़ रही है, उपचार में […]
December 8, 2023 सीएम शिवराज से मिले विधायक कमलेश्वर
सैलाना के विकास के लिए मंत्री बनाने का किया अनुरोध।
भोपाल : मप्र के भारत आदिवासी […]
September 11, 2022 सेना के मेडिकल फिटनेस में पास करवाने का झांसा देकर ठगी करनेवाला आरोपी गिरफ्तार
आर्मी इंटेलिजेंस विंग और पुलिस ने पकड़ा आरोपी को।
इंदौर : आर्मी इंटेलिजेंस विंग और […]
September 26, 2020 साढ़े चार सौ के करीब मिले नए संक्रमित, 7 मरीजों ने तोड़ा दम
इंदौर : कोरोना संक्रमण पर ब्रेक लगने की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है। प्रतिदिन 4 सौ […]
May 19, 2020 लॉक डाउन में मरना भी कोई मरना है लल्लू..? इन्दोरी चलन पर लिखी इस रचना का उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाना ना होकर मनोरंजन […]
May 23, 2022 आईपीएल का सट्टा संचालित कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों रूपए नकद व सट्टे में प्रयुक्त सामग्री बरामद
इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले 02 आरोपियों को क्राइम ब्राँच इंदौर […]