भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस ने कांतिलाल भूरिया के काफिले पर हुए हमले के मामले को संज्ञान में लेते हुए भूरिया के विरोधी अलीराजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी व उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि पटेल को पार्टी के वरि्ष्ठ नेता के साथ मारपीट की घटना के कारण छह साल के लिए निष्कासित किया गया।
भगोरिया मेले में हुआ था टकराव।
बता दें कि हाल ही में उपचुनाव के दौरान जब महेश पटेल को हार का सामना करना पड़ा था तो उन्होंने खुलकर भूरिया को भीतरघात का जिम्मेदार ठहराया था। दो दिन पूर्व आलीराजपुर जिले के जोबट भगोरिया हाट में कांतिलाल भूरिया और युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया पहुंचे थे। जब वे वापस लौट रहे थे तो उनकी गाड़ी पर हमला किया गया था। बताया जाता है कि इस हमले में महेश पटेल और उनके समर्थक शामिल थे। घटना में भूरिया के ड्राइवर को चोटें आई थीं। महेश पटेल का आरोप था कि घटना बीजेपी से जुड़े लोगों ने की, जबकि भूरिया और उनके साथी, उनके समर्थक को पकड़कर ले गए, जिसे उदयगढ़ से छुड़ाया गया। महेश पटेल के आवेदन पर कांतिलाल भूरिया और विक्रांत भूरिया पर जोबट थाने में प्रकरण दर्ज किया गया।उधर भूरिया की शिकायत पर महेश पटेल व समर्थकों के खिलाफ भी जांच के बाद कार्रवाई की बात पुलिस ने कही है।
Related Posts
July 20, 2021 मांगलिक कार्यक्रम से 1 लाख रुपए कीमत के गहने चुराने वाला बदमाश पकड़ाया, चोरी किए गहने बरामद
इंदौर : पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में से गहने चुराने वाले शातिर बदमाश को थाना तुकोगंज […]
December 30, 2024 राहत इंदौरी के नाम होगी नए वर्ष की पहली शाम
मुशायरे से लेकर दास्तानगोई तक विविध रंगों से सजी होगी 'राहत की बात'
इंदौर : देश के […]
July 1, 2022 वरिष्ठ बीजेपी नेता सत्तन और शेखावत ने शुक्ला को दिया विजयश्री का आशीर्वाद
इंदौर : शनिवार को कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला जनसंपर्क के दौरान राष्ट्रकवि […]
March 15, 2021 वसीम रिजवी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दायर करने की मांग को लेकर सर्वधर्म संघ ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
इंदौर : शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी द्वारा इस्लामिक धार्मिक ग्रंथ से कुछ […]
August 1, 2023 याद रहेंगी कोरोना की चुनौतियां,जिन्हें आपसी समन्वय से सफलता में बदला
इंदौर से भोपाल कमिश्नर पद पर स्थानांतरित डॉ. पवन शर्मा ने चर्चा में कहा।
कीर्ति राणा […]
December 29, 2020 स्व. माणिकचंद्र वाजपेयी के नाम से पुनः दिया जाएगा राष्ट्रीय पुरस्कार- शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ख्यात पत्रकार माणिकचंद्र वाजपेयी […]
August 13, 2023 महू में आबकारी विभाग की दबिश, हजारों रुपए मूल्य की हाथ भट्टी की अवैध शराब जब्त।
एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
इंदौर : आबकारी विभाग ने महू के एक गांव में […]