ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक में केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट की।
सरकार के स्पष्टीकरण के बाद ट्रक, बस ड्राइवरों की खत्म होगी हड़ताल।
नई दिल्ली : हिट एंड रन को लेकर किए गए सख्त कानूनी प्रावधानों के खिलाफ देशभर में ट्रक ड्राइवरों द्वारा की जा रही हड़ताल खत्म होने के आसार बन गए हैं। मंगलवार शाम केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक में सरकार की ओर से साफ किया गया की नया कानून अभी लागू नहीं हुआ है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 106/2 को लागू करने से पहले ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों से चर्चा की जाएगी, उसके बाद ही फैसला लिया जाएगा। सरकार द्वारा स्थिति स्पष्ट करने के बाद ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने सभी ड्राइवरों से हड़ताल खत्म करने की अपील की है।
बता दें कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत हिट एंड रन मामले में जेल और जुर्माने के कड़े प्रावधान के खिलाफ ट्रक, बस और टैंकर ऑपरेटरों ने सोमवार को तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की थी। इसके चलते कई राज्यों में पेट्रोल -डीजल की किल्लत पैदा हो गई थी। सब्जी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में भी रुकावट आने से दाम बढ़ने लगे थे। बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों के लिए भी भारी परेशानी खड़ी हो गई थी।
इंदौर ट्रक ऑपरेटर्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सीएल मुकाती ने भी हड़ताली ड्राइवरों से हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की अपील की है।
Related Posts
- April 25, 2024 विष्णुपुरी मेन रहवासी संघ के अध्यक्ष चुने गए अभिलाष शुक्ला
इंदौर : विष्णुपुरी मेन रहवासी संघ की साधारण सभा संपन्न हुई। सभा में कॉलोनी के हित में […]
- March 10, 2024 प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बढ़ा है देश का सम्मान
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के राम मंदिर निमंत्रण को ठुकराने से पहुंचा आघात।
कांग्रेस […]
- July 25, 2021 रावजी बाजार टीआई ने बेटी की तरह की निराश्रित बुजुर्ग महिला की मदद, वृद्धाश्रम में रहने के इंतजाम का दिया भरोसा
इंदौर : अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के साथ पुलिस अपने […]
- November 29, 2021 मां के घर छोड़ प्रेमी के साथ जाने से तनाव में आई बड़ी लड़की ने लगाई फांसी, पुलिस ने त्वरित पहुंचकर बचाई जान
इंदौर : फाँसी पर झूली लड़की को थाना पलासिया पुलिस ने फंदे से उतारकर उसकी जान बचाई। मां […]
- January 18, 2019 दिल्ली साप्ताहिक ट्रेन को ताई ने दिखाई हरी झंडी, जल्द चलेगी बीकानेर व गांधीधाम एक्सप्रेस इंदौर: ट्रेनों के परिचालन के लिहाज से अब इंदौर काफी बेहतर स्थिति में आ गया है। शुक्रवार […]
- March 28, 2022 महाराष्ट्र साहित्य सभा के नाट्योत्सव में अंतिम दिन खेले गए 5 नाटक
इंदौर : सौ वर्ष से अधिक पुरानी साहित्यिक संस्था महाराष्ट्र साहित्य सभा के 60 वे […]
- October 25, 2016 मुलायम बोले- चुनाव के बाद तय होगा CM; शिवपाल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आए अखिलेश, सपा सपोर्टर्स की नारेबाजी लखनऊ.समाजवादी पार्टी में मतभेदों के बीच मुलायम सिंह और शिवपाल यादव ने मंगलवार को प्रेस […]