स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये इंदौर को मिला आमंत्रण।
11 जनवरी को दिल्ली में होगी अवॉर्ड सेरेमनी।
इंदौर : लगातार सातवी बार स्वच्छता में नंबर वन का खिताब जीतने की ओर इंदौर ने कदम बढ़ा दिए हैं। केवल औपचारिक घोषणा होना शेष है।इसी के साथ मप्र के भी पुनः शीर्ष पर आने की पूरी संभावना है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह और स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बताया कि आगामी 11 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 का पुरस्कार वितरण समारोह होगा। समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये इंदौर को प्रदेश सरकार के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। नगर निगम इंदौर को अवॉर्ड सेरेमनी में राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए आमंत्रण का पत्र शुक्रवार को प्राप्त हुआ।
महापौर भार्गव ने कहा कि ‘इंदौर छुंएगा स्वच्छता का 7 वां आसमान’ इस संकल्प के साथ ही पिछले एक साल से शहर की जनता, जनप्रतिनिधि, निगम के सफाई मित्र व अन्य अधिकारी – कर्मचारियों ने पूरी मेहनत की। हमें पूर्ण विश्वास है कि इंदौर स्वच्छता का सांतवा आसमान छुएगा और पुनः नंबर वन रहेगा।
मंत्री विजयवर्गीय ने दी बधाई।
सीएम मोहन यादव मंत्रिमंडल में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तो इंदौर के स्वच्छता में नंबर वन आने की बधाई भी महापौर पुष्यमित्र भार्गव, तमाम जनप्रतिनिधि, सफाई मित्र, नगर निगम के अधिकारी – कर्मचारी और शहर की जनता को दे दी है।
Related Posts
- September 23, 2021 मानपुर थाना प्रभारी व एसआई की मदद से बची घायल युवक की जान
इंदौर : पुलिस की सक्रियता से एक घायल युवक की जान बच गई। थाना प्रभारी मानपुर व टीम को […]
- April 29, 2022 मंदसौर में प्रशिक्षण देनेवाले प्रमुख कार्यकर्ताओं को दिया गया मार्गदर्शन
इंदौर : मंदसौर में प्रशिक्षण देने जाने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं की दो अलग-अलग […]
- September 30, 2020 24 हजार को पार कर गया संक्रमितों का आंकड़ा, मौतों पर भी नहीं लग पा रहा अंकुश
इंदौर : कोरोना संक्रमण की काली छाया से कब मुक्ति मिलेगी, कहा नहीं जा सकता, फिलहाल तो […]
- March 29, 2023 महावीर जयंती के अवकाश में बदलाव के बावजूद निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही होंगी स्कूली परीक्षाएं
इंदौर : महावीर जयंती के अवकाश की तारीख में बदलाव के बावजूद हाईस्कूल, हायर सेकंडरी और […]
- November 7, 2022 बीजलपुर खेल संकुल का निर्माण मार्च – 2023 तक पूरा करने के खेल मंत्री यशोधरा राजे ने दिए निर्देश
अंतर्राष्ट्रीय मानकों, समय सीमा और गुणवत्ता का रखा जाए विशेष ध्यान।
खेल एवं युवा […]
- November 26, 2019 भागवत ज्ञान यज्ञ में मनाया गया रुक्मिणी विवाह प्रसंग इंदौर : नंदानगर रोड नम्बर एक पर चल रहे संगीतमय भागवत ज्ञान यज्ञ में रुक्मिणी विवाह […]
- April 5, 2024 सुरजेवाला का बयान महिलाओं के प्रति कांग्रेस की घृणित मानसिकता का परिचायक
यह बोल सुरजेवाला के दल की संस्कृति को दर्शाता है।
सोनिया गांधी, सुरजेवाला की इस ओछी […]