सोमवार सुबह से नई व्यवस्था होगी लागू।
इंदौर : राजवाड़ा एवं जवाहर मार्ग क्षेत्र के यातायात को सुगम बनाने की दिशा में सोमवार दिनांक 8 जनवरी 2024 को नया प्रयोग किया जा रहा है। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा मिलकर किए जा रहे इस प्रयोग के तहत बड़ा गणपति से लेकर कृष्णपुरा छत्री तक एवं नंदलालपुरा से लेकर राजमोहल्ला तक के मार्ग को एकांगी मार्ग (वन वे) किया जा रहा है। एकांगी मार्ग होने के बाद वाहन चालक बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री की तरफ आ सकते हैं, वही नंदलालपुरा से राजमोहला की तरफ जा सकते हैं।
सोमवार को सुबह 10:00 बजे महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात प्रबंधन मनीष कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबंधन, अरविंद तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उक्त व्यवस्था का आगाज राजमोहल्ला से करेंगे।
यातायात पुलिस जवानों को नई व्यवस्था के अनुपालन के दिए निर्देश।
इस सिलसिले में रविवार को पुलिस परेड ग्राउंड डीआरपी लाइन में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात मनीष कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात अरविंद कुमार तिवारी द्वारा यातायात व्यवस्था में लगने वाले जवानों को दिशा निर्देश दिए।
Related Posts
August 24, 2023 रेल रक्षा समिति के सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण
कर्तव्यों, नियम प्रक्रिया और रेलवे पुलिस की मदद आदि के बारे में दी गई जानकारी।
इंदौर […]
October 27, 2021 क्राइम ब्रांच की सायबर सेल ने धोखाधड़ी के शिकार आवेदक को वापस दिलवाई एक लाख रुपए से अधिक राशि
इंदौर : ऑनलाइन ठगी की घटना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर ने ठगी के […]
October 3, 2021 आर्यन की गिरफ्तारी के बाद निशाने पर आए शाहरुख, मेंदोला ने शाहरुख पर लगाया बेटे को गलत राह दिखाने का आरोप
इंदौर : ड्रग्स मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद उसके सुपरस्टार पिता निशाने पर आ […]
December 31, 2016 अमर सिंह को पार्टी से निकाला जा सकता है लखनऊ।
मुलायम परिवार और समाजवादी पार्टी में लगी सियासी आग में पानी डाल कर बुझाने की […]
January 28, 2017 पदोन्नति में आरक्षण मामला 2 फरवरी को होगी अगली सुनवाई ,सरकार ने 15 मार्च तक टालने की अपील की थी जिसे सुप्रीम कोर्ट […]
January 8, 2025 सलमान खान के घर में लगाए बुलेटप्रूफ शीशे
गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हाई-टेक सिक्योरिटी तैनात ।
मुंबई : अभिनेता सलमान खान के […]
December 8, 2020 बीजेपी जिला ग्रामीण के 15 मण्डलों के वर्ग प्रशिक्षण की जिम्मेदारी मौर्य और चौधरी को
इंदौर : बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने बताया कि प्रदेश संगठन के अनुसार तय सभी […]