इंदौर : शहर की पश्चिमी रिंग रोड के निर्माण में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत सांवेर तहसील के नौ गांवों से संबंधित जमीनों के अधिग्रहण के लिए राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
21 दिन के भीतर दर्ज कराएं दावे – आपत्ति।
29 दिसंबर को जारी अधिसूचना में तमाम प्रभावितों को अधिसूचना प्रकाशन के 21 दिन के भीतर अपने दावे-आपत्ति दर्ज कराने का आग्रह किया गया है। संबंधित किसान और भूस्वामी सांवेर के अनुविभागीय अधिकारी या सक्षम प्राधिकारी के समक्ष अपनी आपत्तियां लिखित रूप में दे सकते हैं। सुनवाई के बाद अधिग्रहण को लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार उक्त जमीन अधिग्रहण रिंग रोड के किलोमीटर 40.40 से किमी 64.40 तक के हिस्से के निर्माण के लिए किया जाना है।
पहले दौर में इन गांवों की जमीनें लेंगे।
पश्चिमी रिंग रोड की लंबाई करीब 139 किमी होगी। यह सड़क सिक्स लेन चौड़ी होगी। ताजा अधिसूचना के माध्यम से सांवेर तहसील के जिन गांवों की जमीनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है, उनमें धतूरिया, बालोदा टाकून, सोलसिंदा, कट्टक्या, ब्राह्मण पीपल्या, मुंडला हुसैन, जेतपुरा, पीर कराड़िया और बरलई जागीर शामिल हैं।
Related Posts
June 25, 2021 जिला प्रशासन के साथ समन्वय से गति पकड़ेगा मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट
इंदौर : लंबे समय से अधर में लटके पड़े मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम अब तेज़ी से आगे […]
December 27, 2023 देनदारी से बचने के लिए फरियादी ने खुद ही रची थी 53 लाख रुपए चोरी होने की झूठी कहानी
द्वारकापुरी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
अभी तक 19 लाख रुपए हुए बरामद।
इंदौर […]
January 14, 2024 होटलों व ढाबों पर अवैध रूप से मदिरा परोसी जाने के खिलाफ आबकारी विभाग ने चलाया अभियान
25 से अधिक स्थानों पर कार्रवाई कर हजारों रुपए मूल्य की देशी - विदेशी शराब की गई […]
October 21, 2024 इंदौर व महापौर को बदनाम करने के लिए चलाया जा रहा सुनियोजित अभियान
मेरे खिलाफ भी चला था ऐसा ही अभियान।
महापौर के बचाव में मुखर होते हुए बोले मंत्री […]
May 10, 2025 लालबाग परिसर में मालवा उत्सव बना स्वाद, संस्कृति और लोक कला का संगम
मालवी शिल्प, लोक कला और व्यंजन कर रहे लोगों को आकर्षित।
इंदौर : मालवा उत्सव इंदौर की […]
September 25, 2022 चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाले 4 आरोपी पकड़ाए, कार सहित लाखों का माल बरामद
इंदौर : बेशकीमती चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाले 04 तस्कर , क्राइम ब्रांच इंदौर और वन […]
August 30, 2020 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी, सैकड़ों लोगों को सुरक्षित निकाला गया- सीएम शिवराज भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि प्रदेश में बाढ़ प्रभावित लोगों की […]