बीजेपी नेता विनोद खंडेलवाल मुख्यमंत्री को देंगे इस आशय का मांग पत्र।
इंदौर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश पदाधिकारी विनोद खंडेलवाल ने राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवा करने वाले प्रदेश के कारसेवकों को राम सेवा सम्मान निधि देने की मांग मुख्यमंत्री डॉ. यादव से की है।उन्होंने बताया कि सन 1989 व 1992 में राम मंदिर आंदोलन जब चरम पर था, इंदौर और प्रदेश के सैकड़ों कारसेवक प्रभु श्रीराम के मंदिर हेतु कारसेवा करने अयोध्या पहुंचे थे, उस दौरान यूपी की तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा उन पर भारी अत्याचार किए गए थे। पुलिस फायरिंग में हमारे कई कारसेवक शहीद भी हुए थे। उनके साहस, संघर्ष व बलिदान के चलते ही प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के साथ प्रारंभ होने जा रहा है।ऐसे में जिस तरह मीसा बंधियो को पेंशन दी जाती है उसी तरह ऐसे तमाम कारसेवकों को प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया जाए और “राम सेवा सम्मान निधि’ के माध्यम से उन्हें प्रत्येक माह सम्मान निधि प्रदान की जाए।
विनोद खंडेलवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के 17 तारीख को इंदौर आगमन पर उन्हें इस आशय का मांग पत्र दिया जाएगा।
Related Posts
February 5, 2025 बड़े बिजनेसमैन के बेटे पर विदेशी युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
इंदौर। बिजनेसमैन वैभव राय के बेटे हर्षुल पर रोमानिया की युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया […]
September 16, 2022 रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने इंदौर पहुंचे सचिन व अन्य दिग्गज खिलाड़ी
इंदौर : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और वेस्टइंडीज के […]
October 13, 2022 आगरा नगर निगम के दल ने इंदौर के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का किया अवलोकन
डोर टू डोर कचरा संग्रहण, जीटीएस, देवगुराडिया ट्रेचिंग ग्राउण्ड प्लांट, एसटीपी प्लांट, […]
April 3, 2024 नीता – मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की पहली वर्षगांठ पर चार दिवसीय उत्सव
अमित त्रिवेदी ने दी पहली प्रस्तुति ‘भारत की लोक यात्रा’
एक साल में 700 शोज को देखने […]
September 3, 2023 शिशुओं के लिए वरदान साबित होगा श्री अरबिंदो का ‘कोमल स्पर्श’
"न्यू बॉर्न स्क्रीनिंग प्रोग्राम" के उद्घाटन के मौके पर कलेक्टर डॉ.इलैय्याराजा टी.का […]
August 24, 2021 चूड़ीवाला पिटाई कांड में ओवैसी की एंट्री पर बीजेपी का पलटवार, मप्र में कानून का राज, तुष्टिकरण की दुकान कहीं और चलाएं ओवैसी
भोपाल : इंदौर में चूड़ीवाले की पिटाई के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बाद […]
April 22, 2025 बॉलीवुड में आपका हुनर और काबिलियत ही काम आती है
पत्रकारों से चर्चा में बोले अभिनेता चंदन रॉय।
फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा दिया' […]