इंदौर : मराठा साम्राज्य का हिस्सा रहे इंदौर में गणेशोत्सव मनाने की परम्परा सैकड़ों सालों से चली आ रही है। होलकर रियासत के महाराजाओं ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया और व्यापक स्वरूप दिया। राजशाही का दौर तो खत्म हो गया लेकिन गणेशोत्सव की शाही परंपरा आज भी जारी है। सोमवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर होलकर परिवार के वंशज शाही लवाजमें के साथ जूनी इंदौर पहुंचे और खरगोनकर परिवार द्वारा निर्मित श्री गणेश की मूर्ति को पालकी में विराजित किया। बाद में बाजे- गाजे के साथ शोभायात्रा के रूप में गणनायक को विभिन्न मार्गों से होते हुए राजबाड़ा लाया गया। पालकी को शाही वेशभूषा धारण किये कहार कंधों पर उठाए चल रहे थे। जगह – जगह लोगों ने शाही गणेश के दर्शनों का लाभ लिया। राजबाड़ा पहुंचने के बाद विधिविधान के साथ शाही गणपति की स्थापना की गई।
Related Posts
July 23, 2025 26 जुलाई से चलेगी पातालपानी – कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन
सप्ताह में प्रति शनिवार व रविवार को चलेगी।
यात्री देख सकेंगे कुदरत के मनभावन […]
March 11, 2024 देशभर में लागू किया गया नागरिकता संशोधन अधिनियम सीएए
तीन पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए शरणार्थियों को इस कानून के […]
December 7, 2020 अब रात 10 दस बजे तक खुली रह सकेंगी दुकानें व बाजार
इंदौर :नगर निगम क्षेत्र इंदौर, महू कैंटोनमेंट एवं नगरी क्षेत्र में दुकानें , व्यावसायिक […]
May 16, 2022 स्टेट प्रेस क्लब ने मीडियाकर्मियों के हक में बुलंद की आवाज, सीएम को लिखा पत्र
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर इंदौर […]
August 31, 2019 जलधारीजी से खबरों को लेकर प्रतिस्पर्धा होती थी- कीर्ति राणा इंदौर (कीर्ति राणा) प्रेस क्लब का वह गोल्डन पीरियड था जब अध्यक्ष नईदुनिया और सचिव दैनिक […]
October 25, 2016 स्मार्टफोन ही बन गए इस देश के लिए मुसीबत, बनाए जा रहे अश्लील वीडियो इंटरनेशनल डेस्क. दक्षिण कोरिया की हाईटेक टेक्नोलॉजी ही आज उसके लिए राष्ट्रीय समस्या बन […]
December 22, 2020 बीजेपी के 12 मण्डलों में सम्पन्न हुए प्रशिक्षण वर्ग
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, जिला प्रशिक्षण प्रभारी […]