इंदौर : गांधी नगर थाना क्षेत्र में सुपर कॉरिडोर के टी पॉइंट पर एक शराब की दुकान खोली जा रही है यही पास में जैन मुनियों का बड़ा मलयगिरि तीर्थस्थल है। मजिस्ट्रेट प्रीति जैन ने जैन तीर्थस्थल के पास शराब की दुकान खोले जाने का विरोध किया है। उनका कहना है कि धर्मस्थलों के आसपास शराब की दुकान खोली जाना गलत और नियम विरुद्ध है।
बता दें कि प्रीति जैन चिल्ड्रन कोर्ट की मजिस्ट्रेट हैं। उन्होंने बताया कि यहां शराब दुकान के पास जैन मंदिर का मठ है। पास में ही बिजासन माता मंदिर भी है। इसके अलावा शराब की दुकान सुपर कॉरिडोर के टी पॉइंट पर खोली जा रही है, जहां पर आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं। बीते 4 दिन पहले स्कूल की बस ने एक्टिवा सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी थी जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई थी।उन्होंने प्रशासन से निवेदन किया है कि यहां पर शराब की दुकान ना खोलने दी जाए नहीं तो आए दिन यहाँ हादसे होते रहेंगे।
Related Posts
April 11, 2022 सानंद के मंच पर वंदना गुप्ते और प्रतीक्षा लोणकर अभिनीत नाटक का मंचन 15 अप्रैल से
इन्दौर : सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिए नाटक " हरवलेल्या पत्त्यांचा बंगला' का […]
May 1, 2023 गर्मी के मौसम में मानसून का नजारा, झूमकर बरसे बादल
इंदौर : दो दिन से मौसम का बिगड़ा मिजाज रविवार को जैसे चरम पर पहुंच गया। गर्मी के मौसम […]
August 3, 2023 बीजेपी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे गए अमित शाह
कमलनाथ को करप्शननाथ और दिग्विजय सिंह को मिस्टर बंटाधार कहकर कसा तंज।
कुशल रणनीतिकार […]
February 7, 2021 गंदगी से पटी बैकलाइन का निगमकर्मियों ने किया कायाकल्प, निगमायुक्त ने लोगों के साथ बेडमिंटन खेल की चाय पार्टी
इंदौर : जोन 11 वार्ड क्रमांक 49 के महावीर नगर में उमंग पैराडाइज़ मल्टी के सामने वाली […]
June 13, 2025 265 लोगों की जिंदगी लील गया अहमदाबाद विमान हादसा
मरने वालों में मेडिकल हॉस्टल के छात्र भी शामिल।
गिरते समय हॉस्टल की बिल्डिंग से […]
January 29, 2021 एक फीसदी मिले नए कोरोना संक्रमित, अस्पतालों से मरीजों के रिकवर होकर लौटने का सिलसिला जारी
इंदौर : कोरोना संक्रमित मामले अभी भी मिल जरूर रहे हैं पर उनकी तादाद एक फीसदी के अंदर […]
January 18, 2024 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर के विभिन्न धर्मस्थलों में किया दर्शन – पूजन
बड़ा गणपति व रणजीत हनुमान मंदिर में की पूजा - अर्चना
खालसा कॉलेज परिसर में सजे दीवान […]