अस्पताल के वार्डों में भी पहुंचे संभागायुक्त।
सुविधाओं और साफ सफाई को लेकर मरीजों से लिया फीडबैक।
इंदौर : संभागायुक्त मालसिंह ने मंगलवार को एमवाय हॉस्पिटल की ओपीडी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था को देखा और संतुष्टि जतायी। उन्होंने अस्पताल के वार्डों का भी निरीक्षण किया। संभागायुक्त मालसिंह ने वहां मौजूद मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और साफ-सफाई के बारे में फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप एमवाय हॉस्पिटल को आदर्श हॉस्पिटल के रूप में परिवर्तित करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। हॉस्पिटल में मॉड्यूलर ओटी के निर्माण के साथ-साथ ओपीडी में 9 नए काउंटर भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमवाय हॉस्पिटल में प्रदाय की जा रही सुविधाओं में इजाफा देखने को मिला है। वे आगे भी इसी प्रकार सभी अस्पतालों का औचक निरीक्षण करते रहेंगे। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts
August 21, 2022 विश्व छायांकन दिवस पर गांधी हॉल परिसर में किया गया पौधारोपण
इंदौर : विश्व छायांकन दिवस के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स […]
December 28, 2024 मस्क्युलर डिस्ट्राफी के इलाज के लिए चाचा नेहरू चिकित्सालय में प्रारंभ होगा बड़ा सेंटर
कलेक्टर आशीष सिंह ने डीडीआरसी में प्रारंभिक स्तर पर थेरेपी सेंटर प्रारम्भ करने के दिये […]
May 30, 2022 सीएम शिवराज ने बीजेपी के हाईटेक वॉर रूम का किया शुभारंभ
इंदौर : शनिवार देर शाम मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भाजपा कार्यालय इंदौर में सोशल […]
September 24, 2019 हनी ट्रैप मामले में तीन आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज इंदौर : बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में आरोपी श्वेता पति विजय, श्वेता पति स्वप्निल और […]
August 29, 2022 जुएं के अड्डे का क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफाश, 6 जुआरी गिरफ्तार
इंदौर : राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र के रिमझिम बार में टोकन के माध्यम से खिलाए जा रहे सट्टे […]
October 7, 2022 रेस्टोरेंट संचालक को अगवा कर 25 लाख रुपए फिरौती मांग रहे बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : रेस्टोरेंट संचालक का अपहरण कर 25 लाख रुपए की फिरौती मांगने की घटना का चंद घण्टो […]
December 20, 2022 सबसे स्वच्छ, हरित, रहने योग्य शहर के लिए इंदौर को मिला अटल शास्त्र मार्केनॉमी अवॉर्ड
इंदौर महापौर को 7वां अटल शास्त्र मार्केनॉमी अवार्ड 2022 प्रदान किया गया।
इंदौर : […]