इंदौर महापौर को 7वां अटल शास्त्र मार्केनॉमी अवार्ड 2022 प्रदान किया गया।
इंदौर : इंदौर को भारत का सर्वश्रेष्ठ रहने योग्य, हरित, स्वच्छ और सतत इन्फ्रा शहर के रूप में उभरने के लिए प्रतिष्ठित 7वें अटल शास्त्र मार्केनॉमी अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। मारकेनोमी फाउंडेशन द्वारा प्रदान किए गए इस पुरस्कार को प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के चांसलर तथा प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन, डॉ डेविश जैन ने इंदौर महापौर की तरफ से मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में देश के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, कॉर्पोरेट, तथा शिक्षा जगत के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में प्राप्त किया।
इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र को प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के डायरेक्टर कर्नल एस रमन अय्यर तथा प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ. प्रकाश चौधरी ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को सौंपा।
इंदौर नगर निगम के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होने पर प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. डेविश जैन ने कहा कि प्रेस्टीज ग्रुप इंदौर शहर के नागरिकों के साथ मिलकर इंदौर के सभी हितधारकों को इस महत्वपूर्ण सम्मान के लिए बधाई देता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रेस्टीज ग्रुप हमेशा से इंदौर के विकास में चाहे वह शिक्षा, स्वच्छता, सतत विकास, किफायती बुनियादी ढांचे का क्षेत्र हो, अग्रणी भागीदार रहा है।
Related Posts
November 1, 2020 रविवार से लागू हो रहे कई बदलाव..!
नई दिल्ली : रविवार 1 नवंबर से आपकी जिंदगी में कई बदलाव आने वाले हैं। रसोई गैस के […]
November 4, 2023 यह चुनाव बीजेपी के विकास और कांग्रेस के विनाश के बीच है : लालवानी
प्रेस वार्ता के जरिए सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर जिले में किए गए विकास कार्यों का पेश […]
September 4, 2020 मप्र सरकार ने 5 माह का टैक्स किया माफ, प्रदेश भर में शुरू होगा बसों का संचालन भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम जनता के हित में बस आपरेटर्स की टैक्स माफी की […]
January 30, 2024 छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने देखा इंदौर का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट
देवगुराडिया ट्रेंचिंग ग्राउण्ड प्लांट का किया अवलोकन।
अपर आयुक्त ने शहर के स्वच्छता […]
March 1, 2021 सालों ने बीच चौराहे पर अपने जीजा की चाकुओं से गोदकर की हत्या, बहन को भगाकर ले जाने से थे नाराज
इंदौर : रविवार शाम शहर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। साले अपने जीजा को घर पर ले […]
September 26, 2022 शास्त्री ब्रिज के नवनिर्माण की घोषणा पर गोपी नेमा ने उठाए सवाल
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने श्रेय लूटने की कवायद में रेलवे, नगर निगम और मेट्रो के […]
May 1, 2023 बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से ईंट भट्टा उद्योग को हुआ करोड़ों का नुकसान
इंदौर : पिछले तीन-चार दिनों से हो रही बेमौसम ओला वृष्टि एवं वर्षा के कारण इंदौर जिले के […]