20 जनवरी को खेले जाएंगे क्वार्टर फाइनल मुकाबले।
इंदौर : इंदौर सॉफ्टवेयर एसोसिएशन (आई. एस. ए.) द्वारा शहर की 24 आई टी कंपनियों के बीच 04 दिन की क्रिकेट सीरीज का आयोजन एक्रोपोलिस कॉलेज में किया गया है | इसके तहत 13 व 14 जनवरी को 24 टीमों के पहले राउंड के मैच सम्पन्न हुए। क्वार्टर फाइनल के लिए 12 टीमों ने क्वालीफाई किया है। आगामी 20 जनवरी को इन 12 टीमों में से 06 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच 21 जनवरी को खेले जाएंगे।
सॉफ्टवेयर एसोसिएशन के सचिव सचिन साबू और संयुक्त सचिव दीपक नागर ने बताया कि फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण के लिए शहर के कलेक्टर एवं महापौर को आमंत्रित किया गया है।
कोषाध्यक्ष सी ए स्वप्निल बंसल ने बताया कि क्रिकेट सीरीज की पहली सेंचुरी, नागर सॉफ्ट के अमित नागर ने लगायी। सबसे ज़्यादा 05 विकेट लेकर नागर सॉफ्ट के अनुराग शीर्ष पर हैं।
मार्केटिंग हेड शावेज़ ने बताया कि पहले राउंड की समाप्ति पर ग्रुप ए से कोडोक्सी एवं ग्रुप बी से नागर सॉफ्ट शीर्ष पर रहे ।
Related Posts
September 5, 2023 शंकरा आई सेंटर और इंदौर प्रेस क्लब के बैनर तले निकाली गई रैली
आंखों पर काली पट्टी बांधकर नेत्रदान के प्रति किया जागरूक।
इंदौर : कांची कामाकोटी […]
February 2, 2021 बूथ मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करते रहें- माया नारोलिया
इंदौर : भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पदमा भोजे, महामंत्री श्रद्धा दुबे एवं ज्योति […]
February 16, 2022 इंदौर के बायो सीएनजी प्लांट का पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल लोकार्पण
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को इंदौर के बायो सीएनजी प्लांट की वर्चुअल […]
March 26, 2023 इंदौर से चार शहरों के लिए संचालित होंगी नई उड़ानें
इंदौर : देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल से उड़ानों की संख्या निरंतर बढ़ती […]
February 2, 2023 उज्जैन कलेक्टर ने महाकाल लोक के द्वितीय चरण के कार्यों का लिया जायजा
समय सीमा तय कर निर्माण कार्यों को पूरा करने के दिए निर्देश।
उज्जैन : कलेक्टर कुमार […]
April 12, 2020 कोरोना ने छीनी 2 और लोगों की जिंदगी, मृतक संख्या हुई 32, संक्रमितों की तादाद पहुंची तीन सौ के करीब इंदौर : कोरोना संक्रमण का बढ़ता प्रकोप चिंतित करने वाला है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के […]
June 4, 2023 महाकाल लोक में हुए घोटाले की हाईकोर्ट के जज से करवाएं जांच
कांग्रेस ने की मांग।
शिवराज सरकार पर लगाया महाघोटाले में लिप्त होने का […]