गुलामी की मानसिकता से बाहर आने व अपनी विरासत पर गौरव करने का किया गया आह्वान।
इंदौर : डाॅ. हेडगेवार स्मारक समिति के तत्वावधान में पंत वैद्य कॉलोनी स्थित समिति के नवनिर्मित सुदर्शन भवन पर देश का 75 वा गणतंत्र दिवस उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक डाॅ. मुकेश मोढ व डाॅ हेडगेवार स्मारक समिति के कोषाध्यक्ष रुपेश पाल ने राष्ट्र ध्वज फहराया।
इस मौके पर अपने उद्बोधन में डाॅ. मुकेश मोढ ने कहा कि हम देश वासियों को तीन बातें प्रण पूर्वक आत्मसात करना है – गुलामी की मानसिकता से मुक्ति पाना , अपनी विरासत पर गौरव करना तथा समाज में एकता , एकजुटता और समरसता लाना। इसके लिए हम सभी को अपने दैनिक जीवन में नागरिक अनुशासन एवं नागरिक शिष्टाचार का कठोरतापूर्वक पालन करना होगा। आज के दिन हम सभी भगिनी निवेदिता के उस कथन को याद कर उसका अनुपालन करें जिसमें उन्होने कहा था कि नागरिक अनुशासन की अभिव्यक्ति, देशभक्ति के प्रत्येक व्यक्ति के प्रतिदिन की अभिव्यक्ति के समान है । हम सभी ऐसी ही नागरिक अभिव्यक्ति का आने वाले वर्ष में पालन करें ,यही आज के दिन हमारा संकल्प हो।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त कार्यवाह विनीत नवाथे , प्रान्त प्रचारक बलिराम पटेल , वरिष्ठ प्रचारक प्रकाश सोलापुरकर, विभाग सह कार्यवाह रित्नेश रघुवंशी , डाॅ. मिलिंद दाण्डेकर , नवल रघुवंशी, उमेश वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ स्वयंसेवक तथा समाज जन उपस्थित थे।
Related Posts
January 18, 2024 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर के विभिन्न धर्मस्थलों में किया दर्शन – पूजन
बड़ा गणपति व रणजीत हनुमान मंदिर में की पूजा - अर्चना
खालसा कॉलेज परिसर में सजे दीवान […]
April 7, 2024 झाबुआ में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए किया नवाचार बना चर्चा का विषय
संभागायुक्त ने चुनावी काका और चुनावी काकी शुभंकर के चित्रों की प्रदर्शनी का किया […]
January 16, 2021 उत्साह भरे माहौल में शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण महा अभियान, स्वास्थ्यकर्मी आशा पंवार को लगाया पहला टीका
इंदौर : कोरोना वायरस को स्थायी रूप रवानगी देने के लिए दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान […]
August 13, 2022 पूर्व पार्षद स्व. राजेश जोशी के पुण्य स्मरण समारोह में शामिल हुए महापौर पुष्यमित्र
महिलाओ को सिलाई मशीन, बच्चो को कॉपी तथा निशक्तजन को ट्रायसिकल का किया वितरण।
इंदौर : […]
August 15, 2023 मामूली बात पर दो लोगों पर चाकू से हमला कर एक की जान लेने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
ओवरटेक करने की मामूली बात पर हुआ था विवाद।
पांच आरोपियों में एक महिला भी […]
February 27, 2025 इंदौर प्रेस क्लब में महाशिवरात्रि पर सजा भोलेनाथ का दरबार
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब परिसर स्थित बिलपित्रेश्वर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर […]
November 2, 2021 कार में ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, कार, कट्टा, जिंदा कारतूस व हजारों रुपए नकद बरामद
इंदौर : अवैध शराब का परिवहन करते हुए तीन आरोपियों को सिमरोल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। […]