अपने बच्चों से भी भीख मंगवाती थी।
प्लॉट, दो मंजिला घर की मालकिन है महिला, पति को दिलवाई बाइक।
पुलिस ने भिजवाया जेल।
इंदौर : एक महिला ने 45 दिन चौराहे पर भीख मांगकर करीब ढाई लाख रुपये कमा लिए। महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसके पास एक भूखंड, दो मंजिला घर, एक बाइक और 20 हजार रुपये का एक स्मार्टफोन भी है।
महिला का नाम इंदिरा है और वो राजस्थान के बारां की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार उसने अपनी 8 साल की बेटी समेत 3 नाबालिग बच्चों को भी भीख मांगने के काम में धकेल दिया है। लखपति भिखारी महिला के खिलाफ अब जेजे एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। बाल सुधार गृह में उसकी बेटी ने बयान दिया कि मां भीख मंगवाती थी। महिला भीख में मिली कमाई का पैसा अपने पास रखती थी। पति की कमाई पति के पास तो बच्चों की कमाई बच्चों के पास रहती थी। इंदिरा पर कार्रवाई की खबर लगते ही पति अमरलाल दो बेटों के साथ राजस्थान भाग गया है।
बाणगंगा थाना पुलिस ने बताया कि इंद्रा बाई को CRPC की धारा 151 के तहत गिरफ़्तार कर लिया है। उसे ACP की अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Related Posts
July 27, 2021 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 75 हजार रुपए कीमत की अफीम की गई जब्त
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ (अफीम) तस्कर को क्राइम ब्राँच ने बन्दी बनाया है। आरोपी के […]
April 11, 2022 खरगौन में दंगाइयों के अवैध निर्माणों पर चले बुलडोजर,अब तक 84 गिरफ्तार
खरगौन : सीएम शिवराज के खरगौन हिंसा को लेकर तीखे तेवर अपनाने और दंगाइयों के खिलाफ कठोरतम […]
January 5, 2021 उज्जैन में अवैध खनिज परिवहनकर्ताओं से जब्त वाहन नगर निगम को सौंपे गए
उज्जैन : कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर उज्जैन जिला प्रशासन की ओर से अवैध […]
December 29, 2020 शहर के विकास में नागरिकों की सहभागिता जरूरी है
इंदौर : मप्र का सांस्कृतिक और वाणिज्यिक शहर इंदौर हमेशा से एक अच्छा उदाहरण पेश करता रहा […]
March 5, 2020 इंदौर से पटना के लिए होली स्पेशल ट्रेन 6 मार्च को रवाना होगी इंदौर : पश्चिम रेलवे का रतलाम मण्डल होली के अवसर पर इंदौर से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन […]
March 7, 2023 धुलेंडी और रंगपंचमी पर बंद रहेंगी मदिरा की दुकानें
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने घोषित किया शुष्क दिवस।
इंदौर : इंदौर जिले में होली […]
June 24, 2021 एसीएस सुलेमान ने तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा, इंदौर को जुलाई अंत तक पूरीतरह टीकाकृत करने की कही बात
इंदौर : अतिरिक्त मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने इंदौर जिले में टीकाकरण महा-अभियान के तहत […]