खरगौन : सीएम शिवराज के खरगौन हिंसा को लेकर तीखे तेवर अपनाने और दंगाइयों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई किए जाने का निर्देश देने के बाद स्थानीय जिला व पुलिस प्रशासन ने कर्फ्यू लगाने के साथ रामनवमी जुलूस पर पथराव, तोड़फोड़ व आगजनी करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनकी धरपकड़ शुरू की। यही नहीं दंगाइयों के घरों के अवैध निर्माणों पर भी बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त किया जा रहा है।
84 दंगाई गिरफ्तार, अवैध निर्माण ढहाए।
रविवार रात को ही खरगौन जा पहुंचे संभागायुक्त पवन कुमार शर्मा पूरी रात हालात का जायजा लेते रहे। उन्होंने जिला व पुलिस प्रशासन को हर कीमत पर हिंसा पर काबू पाने के निर्देश दिए। यही वजह रही कि सोमवार सुबह तक स्थिति नियंत्रण में आ गई। हालात पर काबू पाने के बाद पुलिस ने दंगाइयों की पहचान कर उनकी धरपकड़ की। सम्भागायक्त पवनकुमार शर्मा के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक 84 दंगाइयों की पहचान कर उन्हें बन्दी बनाया गया है। इसी के साथ दंगाइयों के अवैध निर्माण चिन्हित कर उन्हें तोड़ा जा रहा है। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया है।
अफवाह फैलाने पर एक सरकारी कर्मचारी निलंबित, तीन बर्खास्त।
खरगौन दंगों को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में एक सरकारी कर्मचारी को निलंबित किया गया है, जबकि तीन दैनिक वेतनभोगियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
Related Posts
August 3, 2025 श्रावण, प्रभु भक्ति और कथा श्रवण का माह है
🔺डॉ.रीना रवि मालपानी 🔺
सरलता के सुगंध की वर्षा करने वाले शिव का प्रिय माह समापन की […]
June 11, 2020 अनलॉक में सुधर रहे इंदौर के हालात, डेढ़ फीसदी पर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा इंदौर : आशंका के विपरीत अनलॉक पीरियड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। […]
March 29, 2022 राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित हुआ इंदौर, राष्ट्रपति के हाथों सांसद लालवानी व कलेक्टर ने ग्रहण किया सम्मान
इंदौर : भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों में इंदौर को […]
September 8, 2024 Aविद्याधाम में गणपति अथर्वशीर्ष और 11 हजार लड्डुओं से किया गया सहस्त्रार्चन
महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में दस दिवसीय गणेशोत्सव में […]
July 25, 2025 स्व. चिंतामणि मेंदोला की स्मृति में सुंदरकांड का आयोजन
सुप्रसिद्ध भजन गायक पं. सुधीर व्यास के भजनों पर भावविभोर हुए श्रद्धालु।
विधायक रमेश […]
May 13, 2021 आपदा प्रबंधन समितियों की बैठक में बोले सिलावट, कोरोना से निपटने में सभी का सहयोग जरूरी
इंदौर : जिले में कोरोना से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इस […]
August 4, 2021 बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं मंत्री तुलसी सिलावट, अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने के दिए निर्देश
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट प्रदेश में बाढ़ की स्थिति और बांधों से पानी […]