संभागायुक्त माल सिंह ने ग्रहण किया आईडीए अध्यक्ष का पदभार
Last Updated: February 18, 2024 " 02:50 pm"
इंदौर : संभाग आयुक्त इंदौर माल सिंह ने शुक्रवार को विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर प्राधिकरण अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और प्राधिकरण के लंबित और निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त की।
बता दें कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में एक आदेश जारी कर करीब 46 निगम – मंडल और प्राधिकरणों में राजनीतिक बोर्ड को भंग कर दिया था। इंदौर विकास प्राधिकरण से भी अध्यक्ष पद से जयपाल सिंह चावडा और उपाध्यक्ष पद से गोलू शुक्ला की छुट्टी कर दी गई थी।