पुलिस से बचने के लिए नदी में कूदा था आरोपी।
आरोपी और उसके साथी ने लूटी थी बुजुर्ग महिला की चेन।
चंदन नगर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद की लूटी गई चेन व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल।
इंदौर : वृद्ध महिला के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा खुलासा कर, बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक आरोपी ने पुलिस से बचने नदी में छलांग लगा दी पर पुलिसकर्मी ने भी नदी में कूदकर तैरते हुए उसे धर – दबोचा। आरोपियों से लूटी गई सोने की चैन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। ये चेन आरोपियों ने गुमास्ता नगर में वृद्ध महिला से लूटी थी।
पकड़े गए आरोपियों के नाम (1) अजय राठौर उम्र 30 साल निवासी धनसिंह कॉलोनी धामनोद जिला धार और (2) अरबाज मंसूरी उम्र 22 वर्ष निवासी पुनर्वास कॉलोनी धरमपुरी रोड खलघाट जिला धार होना बताए गए। आरोपियों से पूछताछ पर दोनों आरोपियों ने थाना चंदन नगर, एरोड्रम और खरगोन से सोने की चेन लूटना स्वीकार किया। आरोपियों से आगे पूछताछ की जा रही है, जिसमें और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
Related Posts
May 25, 2025 अपनी सोच बच्चों पर न थोपें, समस्या का समाधान उन्हें खुद करने दें..
बच्चे की शिकायत होती है कि घर में खिलौने तो बहुत है लेकिन छूना मना है।
हम पारंपरिक […]
July 28, 2020 व्यापारियों की लड़ाई लड़ने मैदान में उतरी कांग्रेस, इंदौर : मध्यक्षेत्र में लेफ्ट- राइट का नियम हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस एक्शन मोड़ में […]
July 25, 2021 टीकाकरण में निस्वार्थ सेवा देने वालों का सम्मान
इंदौर : सेवा भारती गौतम बुद्ध नगर, तरुण मंच , महाराष्ट्र मंडळ वैशाली नगर, सिद्धि विनायक […]
February 9, 2022 शहीद प्रतीक पुणतांबेकर की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : शहीद प्रतीक पुणतांबेकर की मंगलवार को 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर के नागरिकों […]
April 29, 2022 फर्जी एडवाइजरी कंपनी की सरगना पूजा के लॉकर से लाखों के जेवरात व नकदी बरामद
इंदौर : एडवायजरी माफिया पूजा थापा के आत्म समर्पण के बाद की गई पूछताछ में लाखों रुपए नकद […]
March 25, 2020 उज्जैन निवासी कोरोना पीड़ित महिला की इंदौर में इलाज के दौरान मौत इंदौर : जिस बात का अंदेशा था वही अब हकीकत बनकर सामने आ गई है।मप्र में कोरोना पीड़ित […]
April 26, 2021 प्रभारी मंत्री ने की कोरोना की स्थिति की समीक्षा, रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करने वालों पर रासुका लगाने के दिए निर्देश
इंदौर : रेसीडेंसी कोठी में सोमवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में इंदौर के प्रभारी मंत्री […]