सिंह गुड्स ट्रांसपोर्ट कंपनी का है परिसर।
आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण किया गया पंजीबद्ध।
इंदौर : जिला प्रशासन द्वारा मिलावटी डीजल,अवैध भंडारण, अवैध बिक्री,अवैध पंप संचालन के खिलाफ सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के मोरोद गांव में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के पार्किंग परिसर पर खाद्य विभाग के दल ने दबिश देकरअवैध रूप से संग्रहित 2500 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त कर लिया।ये परिसर सिंह गुड्स ट्रांसपोर्ट का बताया गाय है। जांच में मौके पर बड़ी मात्रा में टंकी,ड्रम, नोजल लगा टंकी से सेटअप तथा मौके पर लगभग 2500 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ पाया गया, जिसकी डेंसिटी लेने एवं प्रारंभिक जांच करने पर मिलावटी डीजल मिक्सड हाइड्रो कार्बन तेल पाया गया। मौके पर उपस्थित ट्रांसपोर्ट के संचालक हरपाल सिंह द्वारा उक्त पदार्थ कहां से लाया गया, इसके बिल, अनुमति आदि कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। हरपाल सिंह द्वारा बताया गया कि उक्त पेट्रोलियम पदार्थ हम बाहर से बुलाते हैं और जिसका उपयोग हम स्वयं के ट्रक वाहन में करते हैं। पेट्रोलियम पदार्थ का बिना अनुमति भंडारण, बिल आदि वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम में प्रकरण पंजीकृत किया गया। जांच की जा रही है।
Related Posts
July 20, 2025 पुणे जा रही बस में कंटेनर की टक्कर से लगी आग, कोई हताहत नहीं
सभी यात्री सुरक्षित उतारे गए, बस जलकर हुई खाक।
महू बायपास के आगे घटना होना बताई […]
May 15, 2023 कलेक्टर ने लंबित विकास कार्यों का किया निरीक्षण, कार्य में गति लाने के दिए निर्देश
निर्माण कार्यों को गति देकर शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश।
इंदौर : कलेक्टर डॉ. […]
August 7, 2025 मप्र – छत्तीसगढ़ में जियो ने 14 लाख से ज्यादा घरों को हाई स्पीड इंटरनेट से जोड़ा
MP-CG में सबसे ज्यादा FWA ग्राहक रिलायंस जियो के पास।
जियो ने जून […]
April 2, 2021 उद्योगपति को ब्लैकमेल करनेवाला आरोपी गिरफ्तार, महिला आरोपी फरार
इंदौर : बाणगंगा क्षेत्र में एक उद्योगपति द्वारा ब्लैक मेलिंग की शिकायत दर्ज कराई गई है […]
June 9, 2020 सिंधिया और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव पाए गए, दिल्ली में चल रहा उपचार नई दिल्ली : बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनकी मां माधवी […]
September 19, 2022 छात्र से मोबाइल पर गाली – गलौज करना झाबुआ एसपी को पड़ा महंगा, सीएम ने किया निलंबित
भोपाल : पॉलीटेक्निक के छात्र के साथ मोबाइल पर गाली - गलौज करना झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी […]
April 23, 2021 राधास्वामी सत्संग के कोविड केअर सेंटर में बेड के लिए करवाना होगा पंजीयन
इंदौर : मां अहिल्या कोविड केयर सेंटर, राधा स्वामी सत्संग ब्यास , इन्दौर में बेड पाने के […]