बस का टायर फटने से हुआ हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी खाने के बाद बस में लगी आग।
पुणे से नागपुर जा रही थी निजी ट्रेवल्स की बस।
मुख्यमंत्री शिंदे ने किया मुआवजे का ऐलान।
बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग (एक्सप्रेस वे) पर यात्रियों से भरी एक बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।
टायर फटने से हुआ हादसा।
बताया कि टायर फटने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद बस में आग लग गई। ऐसे में बस में सवार यात्रियों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। जो लोग बच पाए वो ड्राइवर की तरफ केबिन में बैठे थे, वे शीशा तोड़कर बाहर निकले। सूत्रों के मुताबिक बस में करीब 33 लोग सवार थे।
दुर्घटनाग्रस्त बस विदर्भ ट्रेवल्स की बताई गई है। बस नागपुर से पुणे की तरफ जा रही थी. उसी दौरान बुलढाणा के सिंदखेड़ राजा के पास बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई।बस में जब आग लगी,यात्री सो रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली की उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। इसके चलते ज्यादातर यात्रियों की आग में झुलसने से मौत हो गई। 7 लोग बचने में कामयाब रहे
इसमें ड्राइवर भी शामिल है।हालांकि ये लोग घायल हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।
Related Posts
May 21, 2024 आवाज की दुनिया में रचनात्मकता की अनंत संभावनाएं हैं : विनय उपाध्याय
इंदौर : उदघोषणा की गुणवत्ता का पैमाना सिर्फ़ अच्छी आवाज़ ही नही, भाषा, ज्ञान, विचार, […]
October 13, 2020 सांवेर में सिलावट का सघन जनसम्पर्क, लोगों से विकास के लिए बीजेपी को वोट देने का किया आग्रह
इंदौर : साँवेर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट लगातार भ्रमण करते […]
January 26, 2025 बीजेपी की डबल इंजन सरकार में चरम पर है भ्रष्टाचार : दिग्विजय सिंह
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूर्व सीएम और कांग्रेस के […]
January 4, 2017 देवास – राधौगढ़ जमीन कांड मामला । देवास - हत्या के आरोपी विक्रमसिंह पवार ने किया कोर्ट में सरेंडर । पूर्व मंत्री दिवंगत […]
June 13, 2021 क्लब, जिम, शॉपिंग मॉल्स, टाउनशिप में बिना टीकाकरण नहीं मिलेगा प्रवेश…!
इंदौर : अनलॉक होने के साथ ही शहर में अधिकांश गतिविधियां शुरू हो गई है इसी के साथ इंदौर […]
December 14, 2021 काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कर पीएम मोदी ने हमारी गौरवमयी संस्कृति को पुनर्जीवित किया- सोनकर
इन्दौर : कर्मवीर हनुमान मंदिर गुरूकुल स्कूल मैदान रंगवासा चौरहा राऊ में ‘‘दिव्य […]
December 1, 2020 भारत में निवेश करने वालों में सिंगापुर सबसे आगे,अमेरिका को पीछे छोड़ा
इंदौर : कोरोना संकट के मुश्किल दौर में भी भारत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को लाने में सफल […]