एक अरब 37 करोड़ 57 लाख 87 हजार 495 रूपये की राशि के अवॉर्ड पारित।
इन्दौर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इन्दौर के बैनर तले जिला व तहसील न्यायालयों में आयोजित नेशनल लोक अदालत में सवार्धिक लंबित मामलों के निराकरण का नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है।
जिला विधिक सहायता अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इंदौर मिथिलेश डेहरिया ने बताया कि शनिवार को संपन्न हुई नेशनल लोक अदालत में 7 हजार 295 प्रकरण निराकृत किए गए। इनमें कुल एक अरब 37 करोड़ 57 लाख 87 हजार 495 रूपये की राशि के अवॉर्ड पारित किए गए।
उन्होंने बताया कि इस नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक 200, सिविल 104, मोटर दुर्घटना क्लेम 587, विद्युत 245, चेक बाउंस के 915, भू-अर्जन 01, वैवाहिक 159, श्रम 31, अन्य 1560, प्रकरणों के साथ ही बैंक रिकवरी 105, विद्युत 62, जलकर 67 व अन्य 3 हजार 254 से संबंधित प्री-लिटिगेशन प्रकरण राजीनामे के आधार पर निराकृत किए गए।
प्रधान जिला न्यायाधीश बीपी शर्मा ने नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन में विशेष प्रयास हेतु समस्त न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश आसिफ अहमद अब्बासी, जिला विधिक सहायता अधिकारी, मिथिलेश डेहरिया, सभी अधिवक्ता एवं समस्त कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Related Posts
January 4, 2022 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों का शुरू हुआ टीकाकरण, इंदौर में पहले दिन 52 हजार बच्चों ने लगवाया टीका
इंदौर : इंदौर जिले में सोमवार से उमंग और उत्साह के साथ मिशन 15-18 प्रारंभ हुआ। इस मिशन […]
May 14, 2022 आतंकवाद पाक का सामरिक हथियार, उसे वह कभी नहीं छोड़ेगा – काटजू
अभ्यास मंडल की 61 वी ग्रीष्मकालीन व्याख्यान माला का समापन।
इंदौर : पूर्व राजदूत […]
February 5, 2019 कला- संस्कृति और व्यंजनों का वसंतोत्सव तरुण जत्रा 8 फरवरी से इंदौर: शहर के पश्चिमी क्षेत्र का सबसे बड़ा वसंतोत्सव'तरुण जत्रा' 8 फरवरी से दशहरा मैदान […]
August 8, 2022 इंदौर दुग्ध संघ ने 50 पैसे प्रति फेट बढ़ाए किसानों से दूध खरीदी के भाव
इंदौर दुग्ध संघ द्वारा किसानों के दूध खरीदी भाव में लगातार चौथी बार वृद्धि।
इंदौर : […]
July 26, 2024 धूमधाम से मनाया गया सत्यनारायण पटेल का जन्मदिन
अनाथ आश्रम में बेड शीट और अस्पताल में मरीजों को फल, खिचड़ी वितरित की।
इन्दौर : अ.भा. […]
September 8, 2024 प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान में छात्र – छात्राओं व फैकल्टीज ने प्रतिष्ठित की श्री गणेश की प्रतिमा
छात्र- छात्राओं द्वारा भगवान् गणेश की आराधना में आकर्षक संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत […]
May 10, 2017 गृह मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों की समीक्षा बैठक में हुए शामिल भोपाल : सोमवार, मई 8, 2017,
प्रदेश के गृह मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह आज नई दिल्ली में […]