भोपाल : पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। एक दिन पूर्व सिंघार के बंगले में उनकी सोनिया नामक महिला मित्र ने खुदकुशी कर ली थी। मृतक महिला द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट, महिला के बेटे और नौकर के बयानों के आधार पर शाहपुरा थाना पुलिस ने भादवि की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। महिला के बेटे और नौकरों ने माना कि सिंघार और महिला के बीच अक्सर नोकझोक होती थी।
सुसाइड नोट में है प्रताड़ना का उल्लेख।
बताया जाता है कि सुसाइड नोट में महिला ने ऐसी कुछ बातें लिखीं हैं, जिनसे प्रतीत होता है की सिंघार उसे प्रताड़ित करते थे।
महिला के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सिंघार।
परिजनों के आने के बाद सोमवार शाम मृतक महिला सोनिया का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूर्व मंत्री उमंग सिंघार भी अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे। वे मृतका की मां से भी मिले।
बहरहाल, भोपाल पुलिस ने सिंघार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिस की जांच में महिला के साथ सिंघार के संबंधों को लेकर कई खुलासे हो सकेंगे।
Related Posts
September 1, 2022 ‘तेरा वैभव अमर रहे मां’ कार्यक्रम 2 सितंबर को, राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत
70 स्कूलों के 10 हजार से अधिक विद्यार्थी सामूहिक रूप से करेंगे वंदेमातरम का […]
May 8, 2024 इंदौर में पनप रहा राजनीतिक माफिया
कांग्रेस के प्रत्याशी का नामांकन वापस करवाकर की गई लोकतंत्र की हत्या।
कांग्रेस नोटा […]
May 6, 2023 शेखावत के बयान पर दत्तीगांव का पलटवार, आरोपों को बताया निराधार
शेखावत को कानूनी नोटिस देने की कही बात।
इंदौर : बीजेपी नेता भंवर सिंह शेखावत द्वारा […]
June 22, 2022 हरि ॐ योग पीठ के बैनर तले महालक्ष्मी नगर में करवाया गया योगाभ्यास
इंदौर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को एम आर 4 महालक्ष्मी नगर गार्डन स्थित हरि ॐ […]
January 6, 2020 लूट के आरोपियों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास इंदौर : करीब साढ़े पांच साल पूर्व खुड़ैल थाना क्षेत्र में लाखों रुपए कीमत के जेवरात लूट की […]
October 12, 2021 तीन सटोरिये गिरफ्तार, लाखों रूपए नकद, मोबाइल, दो पहियां वाहन और सट्टा पर्ची बरामद
अवैध रूप से सट्टे की गतिविधियां संचालित करने वाले 3 सटोरियों को पुलिस थाना हीरा नगर […]
December 11, 2021 सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना अब पड़ेगा महंगा, नुकसान की करना होगी भरपाई
इंदौर : मध्यप्रदेश में लोक एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के खिलाफ सरकार […]