महिला मोर्चा की बहनों के आशीर्वाद से हमें कार्य करने की शक्ति प्राप्त होती है – शंकर लालवानी
इंदौर : बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा सोमवार को गांधी हॉल पर फाग उत्सव मनाया गया। महिला मोर्चा प्रभारी सविता अखंड एवं नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक – दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान होली के गीतों पर फूलों की पंखुड़ियां से फाग उत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर मौजूद पूर्व लोकसभा स्पीकर आदरणीय सुमित्रा ताई महाजन ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से कार्यकर्ताओं का हमारी संस्कृति से जुड़ाव और आपस में अपनापन बढ़ता है वहीं सामंजस्य भी स्थापित होता है।
इंदौर से बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा होली महोत्सव एवं संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया जाता है जो अपने आप में अद्भुत होते हैं। लालवानी ने कहा कि महिला मोर्चा की बहनों के आशीर्वाद से हमें कार्य करने की शक्ति प्राप्त होती है। आगामी चुनाव में भी महिला मोर्चा एवं मातृशक्ति की अहम भूमिका रहने वाली है।
इस अवसर पर कंचन गिदवानी, श्रध्दा दुबे,वृंदा गौड़, बरखा मालू, बापट ताई सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थी।
Related Posts
August 27, 2023 देर रात फूटी कोठी चौराहा पहुंचे आईडीए अध्यक्ष चावड़ा
निर्माणाधीन फ्लाईओवर का किया निरीक्षण।
रात में काम कर रहे अधिकारी, कर्मचारी और […]
March 31, 2020 कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते तीन श्रेणियों में विभाजित किये गए अस्पताल इंदौर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर के तमाम सरकारी […]
October 28, 2022 इंदौर के पांच सहित प्रदेश के 69 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन करेंगे सीएम शिवराज
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार 29 अक्टूबर को इंदौर आ रहे हैं। वे सुबह […]
December 10, 2022 इंदौर – पटना ट्रेन को नियमित चलाने और भागलपुर तक बढ़ाने हेतु सौंपा ज्ञापन
इंदौर से दरभंगा तक चलाएं नई ट्रेन।
इंदौर - गुवाहाटी कामाख्या एक्सप्रेस के फेरे […]
January 4, 2017 देवास – राधौगढ़ जमीन कांड मामला । देवास - हत्या के आरोपी विक्रमसिंह पवार ने किया कोर्ट में सरेंडर । पूर्व मंत्री दिवंगत […]
March 21, 2021 पैरा राष्ट्रीय टेबल टेनिस स्पर्धा के अगले दौर में पहुंचे याशदी, संजीव, वैष्णवी और प्रगति
इंदौर : अभय प्रशाल में आयोजित पैरा राष्ट्रीय टेबल टेनिस स्पर्धा में लीग मुकाबले खेले जा […]
May 24, 2024 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा।
विद्युत आपूर्ति अबाधित रखने और मतगणना में कोई […]