वीडियो बनाकर वसूले एक लाख रुपए।
इंदौर : साकेत में एक किराना व्यापारी को जाल में फंसाकर एक लाख रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। कनाड़िया पुलिस के अनुसार फरियादी 25 वर्षीय शुभम कालरा ने। थाने आकर शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह बुधवार रात संचार नगर में घूम रहा था, तभी उसे एक लड़की मिली। उसने उसे बातों में उलझाया। युवती के कहने पर वह खजराना क्षेत्र के संगम गार्डन के पास पहुंचा। वहां एक अन्य लड़की और दो लड़के भी आ गए। उन्होंने जबर्दस्ती मेरा वीडियो बनाकर पुलिस केस करवाने के लिए धमकाया और मुझसे एक लाख रुपए की मांग की।
आखिर उसने डरकर अपने भाई को फोन लगाकर घटनास्थल पर पैसे बुलवाए, पैसे लेने के बाद आरोपियों ने उसे छोड़ा। इसके बाद वह थाने पहुंचा और केस दर्ज करवाया। अब पुलिस आरोपी लड़की और उसके साथियों की तलाश कर रही है।
Related Posts
March 24, 2022 ऑनलाइन ठगी गई 1 लाख 22 हजार रुपए की राशि क्राइम ब्रांच ने वापस दिलवाई
इंदौर : ऑनलाइन ठगी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर ने, आवेदक […]
November 7, 2020 गधा खच्चर तो बन सकता है, घोड़ा नहीं
🔹 नरेंद्र भाले 🔹
कितनी उम्मीदें थी दिल्ली से ,आगाज में डार्क हॉर्स फिर प्रबल […]
March 19, 2025 गेर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
हादसे पर दु:ख जताते हुए गेर में शामिल नहीं हुए मुख्यमंत्री यादव।
पीड़ित परिवार के […]
May 7, 2021 इंदौर प्रेस क्लब ने सदस्यों के लिए न्यूनतम दरों पर उपलब्ध करवाई सीटी स्कैन की सुविधा
इंदौर : कोरोना संक्रमण के इस दौर में इंदौर प्रेस क्लब के कई पत्रकार साथी या तो […]
October 15, 2020 सांवेर की जनता के समक्ष दण्डवत हुए सिलावट
इंदौर : बुधवार को नामांकन रैली के दौरान बाजार चौक में आयोजित आमसभा में बीजेपी प्रत्याशी […]
April 23, 2022 डॉ. डेविश जैन सहित कई हस्तियां मध्यप्रदेश रत्न अलंकरण से होंगी सम्मानित
इंदौर : मध्यप्रदेश प्रेस क्लब भोपाल के 30 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश […]
May 27, 2021 मंत्री समूह की बैठक में प्रदेश को अनलॉक करने को लेकर लिए गए अहम निर्णय
भोपाल : प्रदेश में 1 जून से अनलॉक को लेकर मंत्री समूह की बैठक हुई। बैठक में अनलॉक को […]