दिल्ली में 16 साल की नाबालिग की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या

  
Last Updated:  May 29, 2023 " 04:43 pm"

चाकू के 40 वार करने के बाद दरिंदे ने पत्थर से सिर कुचलकर मासूम को उतारा मौत के घाट।

बीच सड़क पर दरिंदे ने दिया वारदात को अंजाम, तमाशबीन बने रहे लोग।

नई दिल्ली : श्रद्धा हत्याकांड की तरह एक और हत्या की दिल दहला देने वाली घटना देश की राजधानी दिल्ली में सामने आई है। एक सिरफिरे दरिंदे ने 16 साल की नाबालिग लड़की की बेहद क्रूरता के साथ सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी।वह इतने पर ही नहीं रुका चाकू से गोदने के बाद बड़ा पत्थर उठाकर वह युवती के सिर और मुंह पर बार – बार कुचलता रहा। हैरत की बात ये रही की बीच सड़क पर वह दरिंदा मासूम युवती को चाकू से गोद रहा था। आसपास से कई लोग निकल रहे थे पर किसी ने इस हैवान को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना।

यह घटना रविवार 28 मई की रात को घटित होना बताई गई है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी दरिंदे का नाम साहिल है। वहीं मृतका का नाम साक्षी बताया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार साक्षी और साहिल परिचित थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, रविवार के दिन नाबालिग लड़की अपनी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा रही थी। इसी बीच दरिंदे साहिल ने उसे रास्ते में रोक कर चाकु से ताबड़तोड़ हमले किए। बाद में पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। लोग तमाशबीन बनकर एक मासूम की निर्मम हत्या होते देखते रहे पर किसी ने दरिंदे को रोकने की कोशिश नहीं की।बेखौफ होकर हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दरिंदा साहिल मौके से फरार हो गया। ये लोमहर्षक वारदात पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

लोगों में छाया आक्रोश।

मासूम लड़की की बर्बर हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों का गुस्सा दरिंदे आरोपी साहिल और दिल्ली पुलिस के खिलाफ फूट पड़ा। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि उन्होंने ऐसी हैवानियत अपने जीवन में कभी नहीं देखी। उन्होंने इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी किया है।

दरिंदा आरोपी पकड़ाया…?

मासूम लड़की की सरेआम बेदर्दी के साथ की गई हत्या के बाद हरकत में आई दिल्ली पुलिस ने दरिंदे साहिल के ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। इस बीच पता चला है कि आरोपी दिल्ली से बुलंदशहर भाग गया था, जहां से पकड़कर उसे दिल्ली लाया जा रहा है। हालांकि अधिकृत रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *