रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि उसको बहला फुसला कर रखा था। मनोज किसी से बातचीत भी नहीं करने देता था।
इंदौर : आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने जहर खाकर जान दे दी। उसका पति से विवाद चल रहा था और एक युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। घटना बाबूलाल नगर (मूसाखेड़ी) की है।
मृतका 27 वर्षीय खुशबू पुत्री बाबूलाल बामनिया की करीब ढाई साल पूर्व शादी हुई थी। पति से विवाद होने के बाद अलग हो गई। वह एक अस्पताल में नौकरी करने लगी थी। इसका तलाक का केस चल रहा था।कुछ समय से वह बाबूलाल नगर में रहने वाले मनोज सोलंकी के साथ लिव इन में रहने लगी थी।
मनोज भी खुशबू के साथ अस्पताल में ही नौकरी करता था। रात को खुशबू ने जहर खा लिया। मनोज ही उसको अस्पताल लेकर गया था। खुशबू के रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि उसको बहला फुसला कर रखा था। मनोज किसी से बातचीत भी नहीं करने देता था। आजाद नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मृतका में शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
November 30, 2021 स्वच्छता में अन्य जिले भी करें इंदौर का अनुसरण- सीएम शिवराज
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के […]
May 8, 2022 तेरे दूर जाने का ख्याल भी बहुत रुलाता है मां..
“माँ”तुम मेरी हो फिर भी मेरी क्यूँ नहीं,तेरी गोद जो कभी मेरी थी,वो गोद भी अब मेरी क्यूँ […]
February 21, 2019 पहले चरण में 25 लाख किसान कर्ज माफी योजना से होंगे लाभान्वित इंदौर: किसानों से किये गए 2 लाख रूपर तक के कर्ज माफी के वादे पर प्रदेश की कमलनाथ सरकार […]
October 24, 2020 शिवराज सरकार को 2 और निर्दलीय विधायकों का मिला समर्थन, अब बहुमत के लिए चाहिए सिर्फ 2 सीटें
भोपाल : मप्र की भाजपा सरकार को 2 और निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दिया है।अब भाजपा को […]
March 24, 2021 नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सोनल पटेल डॉ.अम्बेडकर नगर जिला इंदौर ने थाना मानपुर […]
June 13, 2020 कांग्रेसी नेताओं के समक्ष घुटनों के बल बैठना एसडीएम को पड़ा महंगा, कलेक्टर ने थमाया नोटिस इंदौर : धरने पर बैठे कांग्रेस के विधायकों के साथ घुटने पर बैठकर चर्चा करना एसडीएम राकेश […]
August 1, 2024 लोक लेखा समिति के अध्यक्ष चुने गए योगेश गेंदर
अपील समिति के रिक्त पद पर भारत सिंह रघुवंशी हुए निर्वाचित।
महापौर ने गेंदर और […]