कांग्रेस के घर- घर चलो और सदस्यता अभियान को अधिकतम लोगों तक पहुंचाने पर जोर

  
Last Updated:  February 27, 2022 " 10:00 pm"

इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय भवन में इंदौर संभाग के वरिष्ठ नेताओं की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदौर- उज्जैन संभाग के सदस्यता अभियान के बनाए गए प्रभारी चक्रवर्ती शर्मा की की मौजूदगी में सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा की गई। अपने संबोधन में श्री शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान से कांग्रेस मजबूत होगी। सभी कांग्रेसियों से आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में सदस्य बनाकर कांग्रेस को मजबूत करें। इससे आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस फिर से सत्ता में लौटेगी।

52 वार्डों में शुरू हो गया है घर चलो, घर- घर चलों अभियान।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने स्वागत भाषण में कहा कि इंदौर के सभी 85 वार्डों में घर चलो,घर- घर चलो अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक 52 वार्डों में इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही कांग्रेस का सदस्यता अभियान भी जोर शोर से चलाया जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं,ब्लॉक अध्यक्षों,मंडल अध्यक्षों, विभिन्न मोर्चा व संगठन के अध्यक्षों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को गांधी भवन से डायरियों का वितरण किया जा चुका है।हमारा लक्ष्य है कि लाखों की संख्या में इंदौर में कांग्रेस के सदस्य बने और इंदौर शहर, कांग्रेस सदस्यता अभियान में पूरे प्रदेश में नंबर वन हो।।

बाकलीवाल ने कहा कि सदस्यता अभियान बूथ स्तर तक चलाया जा रहा है। इसके साथ ही मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य भी सघनता के साथ किया जा रहा है।अभी तक 32 वार्डों में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य कर लिया गया है।शेष वार्डो में भी कार्य जारी है।

बैठक को जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव,AICC प्रभारी चक्रवती शर्मा,विजयलक्ष्मी साधौ,रवि जोशी,कांतिलाल भूरिया, बाला बच्चन,जीतू पटवारी,संजय शुक्ला,अंतर सिंह दरबार,गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी,मुकेश पटेल,कुल सिंह भूरिया आदि ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने कांग्रेस के सदस्यता अभियान को घर-घर तक चलाने एवं अधिक से अधिक कांग्रेस के सदस्य बनाने पर जोर दिया।
बैठक में मृणाल पंत,चिंटू चोकसे,हेमंत पाल,देवेंद्र सिंह यादव,शैलेश गर्ग,संजय बाकलीवाल,मुकेश यादव,वीरू झंझोट,इम्तियाज बेलिम,राकेश सिलावट,शेलु सेन,पुखराज राठौर,धर्मेंद्र गेंदर,फूल सिंह कुवाल,सनी राजपाल,संतोष यादव,जौहर मानपुर वाला सहित इंदौर उज्जैन संभाग के जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मौजूद थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *