आमने- सामने में गुप्ता ने गिनाई उपलब्धियां, शुक्ला ने उजागर की विफलताएं

  
Last Updated:  November 16, 2018 " 06:53 pm"

इंदौर: शुक्रवार से प्रारंभ हुए इंदौर प्रेस क्लब के आमने- सामने कार्यक्रम में क्षेत्र क्र.1 से कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शुक्ला और बीजेपी प्रत्याशी सुदर्शन गुप्ता ने भाग लिया।पहले अपनी बात रखते हुए 2 बार के विधायक गुप्ता ने अपने कार्यकाल में किये विकास कार्य गिनाए।बाणगंगा ब्रिज, अस्पताल, सडक निर्माण, सिटी बस सेवा, बगीचों का विकास सहित करोड़ों के विकास कार्य कराने का दावा किया। उन्होंने क्षेत्र से गुंडागर्दी, अवैध वसूली और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने में कामयाब होने की भी बात कही। संजय शुक्ला ने बाद में अपना पक्ष रखते हुए सुदर्शन गुप्ता से 10 साल के कामकाज का हिसाब मांगा। उनका कहना था कि गुप्ता ने नगर निगम के कार्यों को अपना बताकर वाहवाही लूटने की कोशिश की है। विधायक के बतौर उन्होंने क्या किया.. इसका उत्तर वे नहीं दे पाए। कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने अवैध कालोनियों के नियमितीकरण, पानी की समस्या, नए स्कूल- कॉलेज खोलने, और रहवासी क्षेत्र से शराब दुकान हटवाने में असफल रहने का आरोप सुदर्शन गुप्ता पर लगाया। संजय शुक्ला ने कहा कि वे विधायक बने तो खुद के खर्चे से 600 बोरिंग करवाकर क्षेत्र को जलसंकट से मुक्त करवाएंगे। उन्होंने क्षेत्र में स्कूल, अस्पताल और लैब बनवाने की भी बात कही। 5 साल की विधायक निधि कांग्रेस प्रत्याशी ने शिक्षा के उन्नयन और प्रतिभावान बच्चों की मदद पर खर्च करने का आश्वासन दिया।
दोनों प्रत्याशियों ने बाद में पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *