आरोपियों से 07 मोबाइल, सिम कार्ड और सट्टे का हिसाब – किताब जब्त।
इंदौर : IPL क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले 03 आरोपी, पुलिस थाना लसूडिया की गिरफ्त में आए हैं। आरोपियों द्वारा लसूडिया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 94 स्थित शिव ओम होटल में, वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों की आईडी बनाकर ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा संचालित किया जा रहा था।आरोपियों के कब्जे से 07 मोबाइल, सिमकार्ड एवं ऑनलाइन सट्टे का हिसाब किताब जब्त किया गया। पकड़े गए आरोपी मुरैना के रहने वाले हैं जो यहां होटल में रूम लेकर अवैध रूप से ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा चला रहे थे।
आरोपियो के नाम (1) अरविंद पिता कृष्ण मुरारी गुप्ता,(2) आकाश पिता मुकेश राठौर और (3)शिवम पिता हरिओम गुप्ता सभी निवासी पोरसा जिला मुरैना होना बताए गए।
आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया गया कि उक्त होटल में वन एक्सचेंज नेट के माध्यम से एक्सेस लेकर ग्राहकों की इंटरनेट आईडी बनाकर आईपीएल के मैच का सट्टा खिलवाया जा रहा था।
आरोपियों के विरुद्ध थाना लसूडिया में धारा 3 / 4 गैंबलिंग एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर सभी 03 आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपीयो के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
Related Posts
January 26, 2021 इंदौर निवासी डीसीपी प्रमोद कुशवाह को वीरता मैडल, दिल्ली पुलिस में हैं कार्यरत
इंदौर : गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, स्पेशल सेल दिल्ली में डीसीपी के पद पर […]
February 17, 2021 आईएएस अधिकारियों की इंडक्शन ट्रेनिंग में मप्र के 33 अधिकारी करेंगे शिरकत
भोपाल : कोरोना काल में लंबे समय से टल रही आईएएस अफसरों की इंडक्शन ट्रेनिंग अप्रैल-मई […]
November 15, 2021 कविता और गीतों की सुरमई प्रस्तुति के साथ 11वे मराठी साहित्य सम्मेलन का समापन
इंदौर : मुक्त संवाद साहित्यिक समिति के ग्यारहवें म.प्र मराठी साहित्य संमेलन का समापन […]
December 24, 2023 आजादी के अमृत काल में सशक्त भारत के सशक्त कानून
🔹विष्णुदत्त शर्मा🔹
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद के दोनों सदनों में आपराधिक […]
May 14, 2021 कोरोना पीड़ित मीडियाकर्मियों का प्रदेश सरकार कराएगी इलाज, सीएम शिवराज ने किया ऐलान
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार साथियों व उनके परिवार को बड़ी राहत दी […]
November 18, 2019 जस्टिस बोबडे ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली नई दिल्ली : जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने सुप्रीम कोर्ट के 47वें चीफ़ जस्टिस के रूप में शपथ […]
August 3, 2023 पुरुषोत्तम मास में किए सत्कर्म चार गुना फलदायी होते हैं : स्वामीश्री केशवाचार्य महाराज
इंदौर : हमारी जिंदगी एक बुझे हुए दीपक के समान थी।हमारे जीवन में अंधेरा था लेकिन जब से […]