राम दरबार, हनुमानजी, खाटू श्याम बाबा एवं शिव दरबार का श्रृंगार कर भक्तों में किया प्रसाद वितरण।
इंदौर : एबी रोड, मालवीय नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर पर श्रीराम जन्मोत्सव, चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में राम दरबार के साथ ही खाटू श्याम मंदिर, निराले हनुमानजी, शिव दरबार, वीर तेजाजी एवं शीतला माता के दरबार का 11 क्विंटल लाल, हरे एवं काले अंगूरों से मनोहारी श्रृंगार किया गया। मंदिर पर दिनभर भक्तों की कतारे लगी रही। इसके पूर्व मदनलाल शर्मा बाबा सा. के सान्निध्य में आयोजित आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। देवताओं के साथ मंदिर प्रांगण को भी विभिन्न किस्म के फूलों व रोशनी से श्रृंगारित किया गया था। अशोक नगर स्थित श्याम सरकार के नाना राठौर और उनके साथियों ने अंगूर से यह नयनाभिराम श्रृंगार किया। रात्रि में भजन संध्या के साथ इन अंगूरों को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। अब 19 अप्रैल को कामदा एकादशी पर भी मंदिर में श्याम प्रभु का विशेष श्रृंगार, छप्पन भोग एवं पावन ज्योत के दर्शन के साथ ही भजन संध्या भी रखी गई है।
Related Posts
March 8, 2023 घरेलू सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करना पड़ा महंगा, अदालत ने सुनाई 2 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा
इंदौर : घरेलू गैस सिलेंडर एवं केरोसिन का व्यवसायिक उपयोग करने वाले आरोपी को 2 वर्ष के […]
October 8, 2022 सोयामील के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए परिवहन खर्च की भरपाई करे सरकार
दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सोया सम्मेलन के पहले दिन प्रतिनिधियों ने रखी मांग।
इंदौर : द […]
July 8, 2019 आगरा में गहरे नाले में गिरी बस, 29 की मौत आगरा: लखनऊ से दिल्ली जा रही यूपी रोडवेज की डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर 30 फ़ीट गहरे नाले […]
October 4, 2020 इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा व्यय संवेदनशील क्षेत्र घोषित
निर्वाचन के दौरान होने वाले खर्चो पर रखी जायेगी कड़ी निगरानी
वीडियो कैमरे और सीसीटीवी […]
May 17, 2023 खाद्य तेल की खुले में बिक्री की छूट देने की मांग
वरिष्ठ बीजेपी नेता गोविंद मालू ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र।
इंदौर : खनिज निगम के […]
December 31, 2022 लालबाग में आयोजित लोकोत्सव में नृत्य प्रस्तुतियों का हुआ समापन
अंतिम दिन राम स्तुति, मधुराष्टकम् , सिद्धि धमाल, राठवा ढोल, कुनीथा नृत्य प्रस्तुतियां […]
January 9, 2023 अध्यात्म, संस्कृति, दया और मूल्यों की जन्मभूमि है भारत – गोखले
इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद के तत्वावधान में प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पधारे […]