इंदौर : ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से अजमेर से उज्जैन के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन दस-दस फेरे लगाएगी।
रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीना ने बताया कि गाड़ी संख्या 09655 अजमेर – उज्जैन स्पेशल 27 अप्रैल, 2024 से 29 जून, 2024 तक अजमेर से प्रति शनिवार को 22.10 बजे चलकर रतलाम मंडल के चित्तौड़गढ़(02.10/02.15, रविवार), नीमच(03.13/03.15), मंदसौर(03.54/03.56), रतलाम(05.40/05.50) एवं बड़नगर(06.43/06.45) होते हुए रविवार को 08.10 बजे उज्जैन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09656 उज्जैन- अजमेर स्पेशल 28 अप्रैल, 2024 से 30 जून, 2024 तक उज्जैन से प्रति रविवार को 13.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के बड़नगर(14.52/14.54), रतलाम(15.40/15.50), मंदसौर(16.56/16.58), नीमच(17.56/17.58) एवं चित्तौड़गढ़(19.25/19.30) होते हुए प्रति रविवार को 23.40 बजे अजमेर पहुँचेगी।
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम एवं बड़नगर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
ट्रेनों के ठहराव के समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
Related Posts
June 9, 2020 एक और डॉक्टर की कोरोना संक्रमण ने ली जान इंदौर : कोरोना के संक्रमण ने इंदौर में एक और डॉक्टर की जिंदगी छीन ली। कोरोना वारियर डॉ. […]
August 3, 2023 कार्यशाला में बताए गए आपदा से निपटने के तरीके
संस्कृत महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन पर आयोजित की गई थी कार्यशाला।
इंदौर : शासकीय […]
May 10, 2019 पीएम मोदी के सभास्थल दशहरा मैदान पर किया गया भूमिपूजन इंदौर: पीएम मोदी का इंदौर दौरा तय होते ही बीजेपी की शहर और जिला इकाई तैयारी में जुट गई […]
December 24, 2022 एक जनवरी को नया साल, नई सरकार के नारे के साथ कांग्रेस मनाएगी संकल्प दिवस
*हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।
इंदौर […]
July 24, 2021 कोरोना महामारीं ने संयुक्त परिवार के महत्व को पुनः रेखांकित किया, गुरुपूर्णिमा के मौके पर बोले अण्णा महाराज
इंदौर : कोरोना महामारी ने विश्व का परिदृश्य बदल दिया है। भारतीय संस्कृति , आचार , विचार […]
September 3, 2021 भोपाल में वारदात कर फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा, चोरी का वाहन बरामद
इंदौर : भोपाल में वारदात कर, इंदौर शहर में फरारी काटने वाला शातिर लुटेरा क्राइम ब्रांच […]
January 2, 2022 अभिनेता विक्की कौशल व फ़िल्म निर्माता के खिलाफ़ शिकायत, नम्बर प्लेट के अवैध रूप से इस्तेमाल का आरोप
इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के रहने वाले एक व्यक्ति ने बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल […]