इंदौर : प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम की इंदौर नगर निगम द्वारा व्यवस्था संभालने के मामले में कांग्रेस की शिकायत पर बवाल मच गया है। इस मामले में नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने जांच के आदेश दिए हैं और तत्काल रिपोर्ट तलब की है।
गुरुवार को मुख्यमंत्री चौहान इंदौर आए थे। उन्होंने बायपास पर स्थित एक फार्महाउस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी। बैठक में कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की सौगंध दिलाई गई थी। इस बारे में सांवेर क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू की ओर से चुनाव आयोग को शिकायत की गई।उनका आरोप है कि कार्यक्रम की व्यवस्थाएं नगर निगम कर्मचारियों ने संभाल रखी थी। इस शिकायत के साथ आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं संभालते हुए नगर निगम की गाड़ियों और अधिकारियों कर्मचारियों के फोटो वीडियो भी भेजे गए । इस शिकायत से नगर निगम में हड़कम्प मच गया है।
शिकायत के चलते नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने जांच के आदेश दिए हैं। आयुक्त ने बताया कि मामले की जांच अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह को सौंपी गई है। उनसे कहा गया है कि वह शनिवार को ही इस मामले की जांच करके शाम तक रिपोर्ट सौप दें। इस रिपोर्ट के आने के बाद नगर निगम द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
December 10, 2023 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट की समर इंटर्नशिप स्पर्धा में मीमांसा को मिला प्रथम स्थान
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, इंदौर द्वारा आयोजित 22वीं समर […]
April 16, 2024 मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी के पूरा होने की गारंटी है
मोदी का नाम और काम ही गारंटी है ।
मोदी जी गति के साथ कर रहे हैं देश की […]
March 15, 2021 सीमेंट कारोबारी की लाश बरामद, सिर में लगी थी गोली, पिस्टल पास में पड़ी मिली
इंदौर : हातोद थाना क्षेत्र के बुडानिया रोड पर गौतमपुरा निवासी हरिसिंह राठौर की लाश पड़ी […]
May 1, 2019 गढ़चिरौली में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, 15 जवान शहीद नागपुर : महाराष्ट्र दिवस के मौके पर गढ़चिरौली में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे […]
February 4, 2024 गुलाब के फूलों की खूबसूरती निहारने पहुंचे हजारों पुष्प प्रेमी
गांधी हाल में चल रहे गुलाब मेले का समापन।
विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कार […]
June 27, 2022 कांग्रेस के महापौर व पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने में जुट जाएं- बाकलीवाल
इंदौर : शहर कांग्रेस के ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्षों की अहम बैठक महापौर प्रत्याशी संजय […]
February 3, 2025 वैश्य महासम्मेलन इंदौर की महिला इकाई ने मनाया बसंतोत्सव
इंदौर : वैश्य महासम्मेलन इंदौर की महिला इकाई ने सोमवार को ऋतुराज बसंत के आगमन पर […]