बारात घर पहुंच रही थी और घर जल रहा था।
पन्ना जिले के गांव भखुरी में हुआ ये हादसा।
पन्ना : पन्ना जिले के धरमपुर में शुक्रवार को हुए हादसे में वधु पक्ष का घर जलकर खाक हो गया।मिली जानकारी के मुताबिक पन्ना के धरमपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत भखूरी में ये हादसा हुआ।
बताया गया कि जब दुल्हन के घर बारात पहुंचने वाली थी,उसी दौरान घर में आग लग गई। आग में घर में रखा शादी और घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।
सूत्रों के मुताबिक ग्राम पंचायत भखूरी में रामकेश यादव के घर विवाह समारोह चल रहा था। बाजे – गाजे के साथ बारात घर के पास पहुंच गई थी। खुशियों भरा माहौल था, तभी शादी समारोह का खाना बनाते समय भट्टी से भड़की आग में दुल्हन का घर भी चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची लेकिन रास्ता संकरा होने से घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई। इसके चलते आग ने भयावह रूप ले लिया। जैसे – तैसे वैकल्पिक साधन जुटाकर आग पर काबू पाया गया हालांकि तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।
विवाह की रस्में बाद में ग्राम पंचायत भवन में पूरी की गईं ।इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
Related Posts
February 9, 2022 हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने वाला पहला राज्य होगा मप्र- सारंग
इंदौर : मप्र में इंग्लिश के साथ हिंदी माध्यम से भी मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय […]
January 5, 2023 होम स्टे के मेहमानों को लाने ले जाने वाले वाहन चालकों को दिया गया प्रशिक्षण
इंदौर पधार रहे अतिथियों को पधारों म्हारे घर के माध्यम से सेवाएं देने वालें वाहन चालकों […]
October 25, 2020 कोरोना ने छोटा किया अहंकारी रावण का कद, दशहरा मैदान पर 21 फ़ीट के रावण का होगा दहन
इंदौर : कोरोना संक्रमण ने लोगों की दिनचर्या के साथ त्योहारों की रौनक को भी फीका कर दिया […]
March 22, 2023 भूकंप के तेज झटकों से दहला दिल्ली – एनसीआर सहित पूरा उत्तर भारत
घरों से निकलकर बाहर भागे दहशत में आए लोग।
फिलहाल जान - माल की सूचना नहीं।
6.6 […]
May 22, 2020 खंडवा- बुरहानपुर के बीच अटकी कई ट्रेनें, यात्री हो रहे परेशान खंडवा : प्रवासी मजदूरों को उनके गन्तव्य तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का […]
April 9, 2021 उज्जैन में भी लागू हुआ लॉकडाउन, पर्व स्नान पर लगाई गई रोक
उज्जैन : कलेक्टर आशीष सिंह ने उज्जैन जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा के तहत कानून व्यवस्था […]
August 9, 2020 कोरोना के खिलाफ जागरूकता अभियान में व्यापारी करें सहयोग- कलेक्टर इंदौर : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में इंदौर के व्यापारी संगठनों के साथ शनिवार को बैठक आयोजित की […]