कोर्ट ने कंपनी के 03 कर्मचारियों को सुनाई 06 माह के कारावास और जुर्माने की सजा।
नई दिल्ली: पतंजलि की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अपनी आयुर्वेदिक दवाओं को लेकर किए जा रहे दावों के कारण सुप्रीम कोर्ट के निशाने पर आई पतंजलि को एक बार फिर झटका लगा है। इस बार पतंजलि की सोन पापड़ी गुणवत्ता की कसौटी पर खरी नहीं उतरी। पतंजलि की नवरत्न इलायची सोन पापड़ी फूड टेस्ट में फेल हो गई। इस पर संज्ञान लेते हुए पिथौरागढ़ के चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के एक असिस्टेंट मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों को 6 महीने जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही तीनों कर्मचारियों पर जुर्माना भी लगाया गया है।
इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड से पूछा है कि उसके जिन 14 उत्पादों के मैनुफैक्चरिंग का लाइसेंस रद्द किया गया था, उसकी बिक्री बंद की गई है या नहीं। पतंजलि के वकील बालबीर सिंह ने कंपनी की ओर से कोर्ट को इसका जवाब सौंपा है। सिंह ने कोर्ट को बताया कि इन सभी 14 उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। पतंजलि से सुप्रीम कोर्ट ने यह भी जवाब मांगा था कि जिन उत्पादों का लाइसेंस रद्द किया गया है, क्या उन्हें रिकॉल करने का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इस पर पतजंलि के वकील ने हलफनामा सौंपने के लिए कोर्ट से वक्ता मांगा है।
Related Posts
October 27, 2023 विधानसभा 05 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने दाखिल किया नामांकन
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक पांच के कांग्रेस के प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने […]
February 22, 2024 डॉ. राजीव शर्मा ने वैज्ञानिक प्रमाणों सहित पेश की प्रभु श्रीराम और कृष्ण की कथा
श्रीकृष्ण एवेन्यू लिंबोदी में राधा - कृष्ण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर […]
May 8, 2022 आईपीएल का सट्टा संचालित कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार, ग्राहकों की आईडी बनाकर मोबाइल से खिलवाते थे सट्टा
इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले 04 आरोपी, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई […]
March 2, 2023 सबका ध्यान, सबको ज्ञान और सबको सम्मान वाला बजट – मालू
इंदौर : म.प्र. की शिवराज सरकार का बजट लोकलुभावन नहीं, लोक हितकारी होकर रोजगारोन्मुखी, […]
November 19, 2021 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में टेका मत्था, देश- प्रदेश में की खुशहाली की कामना
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर सीएम निवास स्थित […]
March 27, 2022 राहगीरों से मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश पकड़ा गया, 6 मोबाइल बरामद
इंदौर : शातिर मोबाइल स्नैचर क्राइम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी […]
April 7, 2025 आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव
इंदौर : मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का प्रकटोत्सव देश और प्रदेश के साथ इंदौर शहर […]