इन्दौर : सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिए सई परांजपे लिखित नाटक ‘इवलेसे रोप’ का मंचन शनिवार 8 जून 2024 से स्थानीय यू. सी. सी. ऑडिटोरियम (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, खंडवा रोड, इंदौर) में होगा।
सानंद न्यास के अध्यक्ष श्रीनिवास कुटुंबळे एवं मानद् सचिव जयंत भिसे ने बताया कि मुंबई की संस्था खेळिया प्रॉडक्शन निर्मित नाटक ‘इवलेसे रोप’ में मुख्य भूमिका निभा रहे मंगेश कदम एवं लीना भागवत की जोडी सानंद दर्शकों के लिये अच्छे नाटक मंचित करने वाली जोडी के रूप में परिचित है। नाटक में उनका साथ देने वाले अन्य कलाकार हैं मुयरेश खोले, अनुष्का गीते और अक्षय भिसे।
नाटक की लेखिका व निर्देशिका हैं सई परांजपे, नेपथ्य-प्रदीप मुळ्ये, संगीत-विजय गवंडे का है। प्रकाश योजना- रवि करमरकर, वेशभूषा-सोनाली सावंत, ध्वनि संयोजन-विजय सुतार और सागर पेंढारी, रंगभूषा- सुरज माने व दुर्वेश शिर्के की है। नाटक के सूत्रधार हैं दिगंबर प्रभु।
सानंद न्यास के कुटुंबळे एवं भिसे ने बताया कि नाटक ‘इवलेसे रोप’ का मंचन शनिवार 8 जून 2024, को रामुभैय्या दाते समूह के लिये शाम 4 बजे व शाम 7.30 बजे राहुल बारपुते समूह के लिये होगा।इसी प्रकार रविवार, 9 जून 2024 को मामा मुजुमदार समूह के लिये प्रातः 10 बजे, वसंत समूह के लिये शाम 4 बजे और बहार समूह के लिये शाम 7.30 बजे होगा।
Related Posts
November 2, 2020 ट्रेन में कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन नहीं करना पड़ सकता है महंगा
भोपाल : रेलवे अब उन यात्रियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करेगा जो रेलवे स्टेशनों व […]
February 13, 2023 16 फरवरी को होगा दिल्ली के महापौर, उपमहापौर का चुनाव
नई दिल्ली : दिल्ली में मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के 6 सदस्यों के चुनाव 16 फरवरी […]
January 13, 2021 अरविंद तिवारी की कलम से…’राजवाड़ा 2 रेसीडेंसी’
🔸अरविंद तिवारी🔸
बात यहां से शुरू करते हैं :-
• क्या अपने समर्थकों को एडजस्ट […]
November 3, 2019 सोमवार को कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी बीजेपी इंदौर : सोमवार, 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे, जिले के सभी किसान व भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश की […]
September 8, 2019 मिशन चंद्रयान 2 पर कांग्रेस की सधी प्रतिक्रिया सोची-समझी रणनीति..! इंदौर: (चंद्रशेखर शर्मा) मिशन चंद्र यान-2 पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया का नोटिस लेना बनता […]
March 31, 2024 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने किया सराहनीय कार्य
नाबालिग लड़की को बलपूर्वक बाइक पर बिठाकर ले जा रहे लड़कों को ट्रैफिक जवानों ने पीछा कर […]
August 19, 2023 विपक्ष के गैर जिम्मेदाराना रवैए के बावजूद संसद के मानसून सत्र में कई बिल पारित : लालवानी
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी का कहना है कि संसद के मानसून सत्र में विपक्ष का रवैया बेहद […]