330 कर्मचारियों का दिन का वेतन काटने के दिए गए निर्देश।
इंदौर : कलेक्टर कार्यालय में अधिकारी तय समय पर पहुंचे लेकिन कर्मचारी नहीं पहुंचे। अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण में समय पर नहीं पहुंचने वाले 330 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए। कलेक्टर ने इन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। जांच में अधिकारियों ने पाया कि सुबह 10.10 बजे तक कई कर्मचारी कार्यालय में नहीं पहुंचे थे और न ही उनके अपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर थे। कलेक्टर ने सभी शासकीय सेवकों को हिदायत दी है कि वे अपने कार्यालय में निर्धारित समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपस्थित रहें। उन्होंने बताया कि शासकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण लगातार किया जाएगा । निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
सामान्य प्रशासन विभाग के हैं निर्देश।
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने हाल ही आदेश जारी करके शासकीय सेवकों से कहा है कि ऑफिस में समय पर पहुंचे। सभी कर्मचारियों को कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts
October 8, 2024 सिद्धपीठ माना जाता है इंदौर का बिजासन माता मंदिर
इंदौर : शारदीय नवरात्रि में हर श्रद्धालु के दिल - दिमाग में माता भक्ति का सुरूर छाया […]
May 26, 2021 सांसद लालवानी के सेवा कार्यों की बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने की तारीफ
इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के कामों […]
December 8, 2019 प्रेम को देशप्रेम से जोड़ते उपन्यास ‘स्पर्श एक मीठी अनुभूति’ का विमोचन इंदौर : लेखिका डॉ.पूजा मिश्र और कमलजीत कौर ने मिलकर एक उपन्यास की रचना की है। उसे नाम […]
January 27, 2025 सशक्त युवा, समृद्ध भारत के संकल्प के साथ एनसीसी कैडेट्स ने किया पैदल मार्च
इंदौर : एनसीसी इंदौर समूह के बैनर तले 'सशक्त युवा, समृद्ध भारत' के संदेश को लेकर […]
February 7, 2023 सांवेर में विकास यात्रा को मिला जोरदार प्रतिसाद
मंत्री सिलावट ने अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ की भागीदारी।
इंदौर : मध्यप्रदेश सरकार […]
October 3, 2024 कलेक्टर ने छह शराब दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित
कलेक्टर आशीष सिंह की नियम विरुद्ध शराब विक्रय करने वाले मदिरा दुकानों के खिलाफ बड़ी […]
May 18, 2021 पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, बेवजह घूमने वालों को भेजा जा रहा जेल
इंदौर : कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए इंदौर में जनता कर्फ्यू लागू है। मंगलवार […]