मुंबई : भारत की सबसे तेज़ हर्डलर ज्योति याराजी ने पेरिस 2024 ओलंपिक में महिलाओं की 100 मीटर हर्डल्स के लिए क्वालीफाई करके इतिहास रच दिया है। रिलायंस फाउंडेशन की स्टार एथलीट ज्योति याराजी इस स्पर्धा में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष, श्रीमती नीता अंबानी ने कहा, “रिलायंस फाउंडेशन एथलीट ज्योति याराजी पर गर्व करता है, जिन्होंने ओलंपिक में महिलाओं की 100 मीटर हर्डल्स के लिए क्वालीफाई किया है। ज्योति की यात्रा उनके समर्पण और यह उपलब्धि उनके सपनों और कठोर मेहनत की शक्ति का प्रमाण है। यह भारत की युवा पीढ़ी की भावना, प्रतिभा और सहनशीलता को दर्शाती हैं।”
ज्योति, जो इस स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं, ने पिछले साल एशियाई खेलों में महिलाओं की 100 मीटर हर्डल्स में रजत पदक जीता था। वह 13वें अंक से नीचे पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय महिला हैं। इस श्रेणी में वह अब तक 15 सबसे तेज दौड़ लगाने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं। ज्योति का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 12.78 सेकंड है, जिसे उन्होंने इस साल फिनलैंड के मोटोनट जीपी में हासिल किया था।
हाल ही में, उन्होंने सीनियर इंटर-स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।ज्योति यार्राजी की इस उपलब्धि ने न केवल भारतीय महिलाओं के लिए एक नई राह खोली है, बल्कि वैश्विक मंच पर भारतीय एथलीटों की बढ़ती उपस्थिति को भी उजागर किया है।
Related Posts
July 25, 2023 आठ दिव्यांगों को कलेक्टर ने उपलब्ध कराई रेट्रो फिटिंग स्कूटी
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने अन्य आवेदकों को भी उनकी जरूरत के अनुसार मदद।
जरूरतमंद […]
May 26, 2022 इंदौर को अन्य शहरों से जोड़ने वाले कई प्रोजेक्ट्स का 29 मई को होगा भूमिपूजन
इंदौर से बुरहानपुर सड़क तेजी से बनेगी।
तेजाजी नगर से बलवाड़ा तक रोड का काम शुरू […]
December 3, 2024 एमवायएच परिसर से चंदन का पेड़ काटकर ले जाने वाली गैंग के 05 बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : चंदन चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए संयोगितागंज पुलिस ने गैंग के 05 […]
July 12, 2022 शिव ‘राज’ का तोहफा, अब 21 वर्ष के युवा पार्षद भी बन सकेंगे स्थानीय निकायों के अध्यक्ष
भोपाल : मध्यप्रदेश नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष की आयु सीमा 25 से घटाकर 21वर्ष करने […]
February 15, 2022 दो पहिया वाहन चोरी करने वाले 4 बदमाश पकड़े गए, 4 एक्टिवा बरामद
इंदौर : दो पहिया वाहन चोरी करने वाले 04 शातिर बदमाश, क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना रावजी […]
August 4, 2025 कांग्रेस की भगवा आतंकवाद की साजिश को अदालत के फैसले ने किया बेनकाब..
चीन और पाकिस्तान की भाषा बोल रहे राहुल गांधी..
नेता प्रतिपक्ष के पद की घटा रहे […]
January 13, 2023 व्यंकटेश देवस्थान में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया गोदा – रंगनाथ का विवाहोत्सव
धनुर्मास महोत्सव के तहत 27 वे दिन मनाया गया गोदा- रंगनाथ विवाहोत्सव।
धनुर्मास में […]