स्थानीय रहवासियों ने भी बढ़ – चढ़ कर की कावड़ यात्रा में शिरकत।
बोल बम के जयकारे से माहौल हुआ भक्तिमय।
इंदौर : श्रावण माह के चौथे सोमवार के अवसर पर तुलसी नगर में बाल कावड़ यात्रा निकाली गई। इस कावड़ यात्रा में बाल कावड़ियों सहित बड़ी संख्या में तुलसी नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के महिला, पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कावड़ यात्रा से पूर्व बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बालक भक्तगण तुलसी नगर के माँ सरस्वती धाम स्थित चन्द्र मौलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। महादेव की पूजा अर्चना के बाद कावड़ियों ने गंगाजल लेकर गाजे बाजे तथा भगवान् शिव के भजनों पर थिरकते हुए कावड़ यात्रा निकाली। तुलसी नगर के विभिन्न सेक्टर्स, अपोलो डीबी सिटी-निपानिया मार्ग होते हुए ये कावड़ यात्रा तुलसी नगर के अनंतेश्वर धाम पहुँच कर अनंतेश्वर महादेव को जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना के साथ समाप्त हुई।
इस अवसर पर स्थानीय पार्षद संगीता महेश जोशी,सीताराम पाटिल, तुलसीराम यादव, प्रकाश दातार, महेश शर्मा, पंडित हरिओम मंडलोई, राकेश जायसवाल, विवेक शर्मा,पंडित मनोज दीक्षित, मनोज पोरवाल, राजेंद्र राठौर सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी के रहवासी उपस्थित थे।
Related Posts
November 8, 2022 नारियल पानी का इस्तेमाल कर बनाए छप्पन व्यंजनों का वैंकटेश बालाजी को लगाया भोग
इंदौर : श्री पद्मावती वेंकटेश देवस्थान विद्या पैलेस कॉलोनी एरोड्रम रोड पर प्रति वर्ष […]
January 24, 2020 यादव समाज के सामूहिक विवाह समारोह में 51जोड़े लेंगे सात फेरे इंदौर : यादव अहीर समाज के युवक- युवतियों का परिचय सम्मेलन 27 फरवरी को आयोजित किया जा […]
August 10, 2020 रिकॉर्ड सैम्पलिंग, रिकॉर्ड टेस्टिंग, हजारों पेंडिंग, संक्रमण दो सौ पार…! इंदौर : जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एकाएक इतने सक्रिय हो गए हैं कि सैंपलिंग और […]
October 18, 2024 एक फरवरी से एलएचबी रैक से चलेगी शांति एक्सप्रेस
इंदौर : मुसाफिरों की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाने एवं उनकी सुरक्षा को ध्यान में […]
February 9, 2022 बकाया बिजली बिल को लेकर 8 दुकानें कुर्क
इंदौर : मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर के […]
April 5, 2019 बीजेपी नेतृत्व की बेरुखी से नाराज सुमित्रा ताई ने चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान इंदौर : इंदौर से बीजेपी का प्रत्याशी अभी तक घोषित नहीं किये जाने पर सवाल उठाते हुए […]
June 7, 2025 पिस्टल अड़ाकर महिला के गले से चेन लूटने वाले बदमाश धराए
इंदौर : मॉर्निग वॉक के दौरान महिला से पिस्टल अड़ाकर चेन लूट करने वाले 02 आरोपियों को […]