इंदौर : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने फूटी कोठी रोड पर रणजीत हनुमान मंदिर के समीप स्थित विश्राम बाग में नगर की स्वच्छता में निरंतर अपना अमूल्य योगदान देने वाली सफाई मित्र बहनों से रक्षासूत्र बंधवाया और उनका स्नेहाशीष प्राप्त किया।
इस अवसर पर महापौर भार्गव ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है कि इंदौर लगातार सातवीं बार स्वच्छता में नंबर 1 बना है। इसमें सफाई मित्र बहनों का योगदान अतुलनीय है। इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि भारत पारीक एवं अन्य पार्षद गण, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
महापौर भार्गव ने सभी सफाई मित्र बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “इन बहनों के कठिन परिश्रम और समर्पण के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं होती। मैं इन सभी बहनों का धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने मुझे राखी बांधकर स्नेहाशीष दिया। यह राखी सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे शहर की स्वच्छता और सौंदर्य के प्रति हमारे संयुक्त प्रयासों का प्रतीक भी है।”
सफाई मित्र बहनों ने महापौर भार्गव को राखी बांधते हुए उनके स्वस्थ, समृद्ध और दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस कार्यक्रम में शहर के अन्य अधिकारी व प्रबुद्धजन भी उपस्थित थे, जिन्होंने सफाई मित्रों के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया और शहर की स्वच्छता को बनाए रखने के उनके प्रयासों की सराहना की।
Related Posts
November 24, 2020 नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में मन्दिर परिसर में फिल्माए किसिंग सीन पर बवाल, निर्माता के खिलाफ प्रकरण दर्ज
भोपाल : @NetflixIndia पर ‘A Suitable Boy’ वेब सीरीज में मप्र के एक मंदिर में प्रेमी […]
November 12, 2021 केंद्रीय उड्डयन मंत्री सिंधिया ने डीजीसीए के डिजिटल प्लेटफार्म, ईजीसीए का किया लोकार्पण
नई दिल्ली : आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना […]
May 12, 2025 मेंगों जत्रा को इंदौर वासियों का मिला जबरदस्त प्रतिसाद
तीन दिनों में लगभग 90 हजार दर्जन से अधिक बिके आम।
रविवार को उमड़े स्वाद के शौकीन, […]
March 21, 2021 जैसलमेर में तीन बार प्रयास के बाद भी पायलट नहीं करा पाया स्पाइस जेट की लेंडिंग, हलक में अटकी यात्रियों की सांसें…!
जोधपुर : जैसलमेर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के विमान की लैंडिंग में आई परेशानी ने यात्रियों […]
December 6, 2022 दत्त जयंती पर सुखलिया स्थित सूर्योदय आश्रम से निकलेगी पालकी यात्रा
इंदौर: श्री सद्गुरु दत्त धार्मिक एवम पारमार्थिक ट्रस्ट के सुखलिया स्थित सूर्योदय आश्रम […]
April 14, 2021 राजेन्द्र नगर श्रीराम मंदिर में गुड़ीपड़वा पर किया गया ध्वजारोहण
इंदौर : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा,गुड़ी पड़वा, हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत 2078 के अवसर पर […]
November 22, 2019 गुप्ता दम्पत्ति इस साल भी कराएंगे 22 गरीब बेटियों की शादी..! इंदौर : डॉ. दिव्या और सुनील गुप्ता वो समाजसेवी दम्पत्ति हैं जो बीते दो वर्षों से 24 […]