सफाई कर्मी महिला और उसके बेटे को जातिसूचक शब्द कहने और मारपीट करने का आरोप।
बाइक हटाने की बात पर हुआ था विवाद।
इंदौर : एरोड्रम पुलिस ने कांग्रेस नेता कृपा शंकर शुक्ला के पोते पर सफाई कर्मी को जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने और मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मारपीट ओर एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी मीरा डागर की शिकायत पर पुलिस ने आर्यमान शुक्ला निवासी महावीर कृपा एवेन्यू के खिलाफ केस दर्ज किया है। मीरा ने बताया कि वह सफाई कर्मी के पद पर पदस्थ है। परिवार में उसका बेटा हर्ष है। जो उसकी मदद के लिए साथ में जाता है। सुबह 8 बजे वह सोनिया शुक्ला के घर के पास बाइक नंबर MP09DE7620 से पहुंचे थे। यहां उन्होंने बाइक लगा दी और गली में सफाई करने लगे।उसी दौरान आर्यमान शुक्ला आया और बाइक हटाने काे लेकर अपशब्द कहे और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। आर्यमान शुक्ला ने झाड़ू फिकवा दी और शासकीय कार्य में बाधा पैदा की। इसके बाद वह घर से डंडा उठा लाया और हाथ की कलाई में मार दिया। बेटा हर्ष बचाव करने आया तो उसे भी पीटा। दरोगा राकेश मेलाने और पवन जयसवाल ने ये घटना देखी तो उन्हें बचाया। पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
March 27, 2022 रामकथा वह मंदाकिनी है, जिसमें डूबेंगे तो तर जाएंगे- दीदी मां ऋतम्भरा
अन्नपूर्णा आश्रम पर सात दिवसीय दिव्य रामकथा का मानस एवं कलश यात्रा के साथ […]
November 8, 2020 कम्प्यूटर बाबा के आश्रम पर चला बुलडोजर, बाबा को भेजा जेल
इंदौर : पूर्व की कमलनाथ सरकार में मंत्री का दर्जा पाने वाले कम्प्यूटर बाबा के हातोद […]
February 21, 2021 अन्तर्राज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में अवैध पिस्टल व देशी कट्टे बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 सदस्यों को […]
August 19, 2024 महापौर ने सफाई मित्र बहनों से राखी बंधवाकर लिया आशीर्वाद
इंदौर : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने फूटी कोठी रोड […]
December 24, 2024 ब्राम्हण समाज के मिलन समारोह में संयुक्त परिवारों के बुजुर्गों का किया गया सम्मान
महालक्ष्मीनगर ब्राह्मण समाज के मिलन समारोह संपन्न।
इंदौर : महालक्ष्मीनगर स्थित […]
September 4, 2024 मामूली विवाद में जेसीबी चालक ने युवक को लोडर से दबाकर किया घायल
कटनी : मध्यप्रदेश के कटनी में जेसीबी चालक ने दबंगई दिखाते हुए जेसीबी लोडर से युवक को […]
August 1, 2024 इंडिया हाउस पहुंचे खिलाड़ियों का नीता अंबानी ने किया जोरदार स्वागत
सरबजोत सिंह, रोहन बोपन्ना, शरत कमल, मनिका बत्रा और अर्जुन बाबूता जैसे शीर्ष भारतीय […]