इंदौर : इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन की घोषणा पर शीघ्र अमल होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। इंदौर के साथ इसका लाभ देवास, धार ,पीथमपुर ,उज्जैन सहित अन्य सभी क्षेत्रों को मिलेगा। बता दें कि कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री ने इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन को अमल में लाने की घोषणा की थी। कलेक्टर आशीष सिंह ने इसी मुद्दे पर बैठक भी बुलाई थी। सूत्रों के मुताबिक प्रभारी मंत्री के रूप में संभवत अगले हफ़्ते मुख्यमंत्री इंदौर से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण विषयों पर जनप्रतिनिधियों और अफसरों से चर्चा करेंगे जिसमें मेट्रोपॉलिटन रीजन का मुद्दा मुख्य रूप से शामिल होगा। मुख्यमंत्री इस मसले पर इसलिए भी गंभीर नजर आएं कि रेल मंत्री के साथ चल रही प्रेस कान्फ्रेंस के खत्म होने के बाद रवाना होने से पहले पूछे इस सवाल का उन्होंने रुककर गंभीरता से जवाब दिया . ये भी महत्त्वपूर्ण है कि इंदौर मेट्रोपोलिटन रीजन में 8676 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्रफल शामिल रहेगा।
Related Posts
June 7, 2025 रेल मार्ग से शेष भारत से जुड़ा जम्मू – कश्मीर
प्रधानमंत्री मोदी ने कटरा से श्रीनगर तक 272 किमी लंबे रेल मार्ग का किया […]
October 4, 2023 तुलसी नगर की विवाद रहित निजी भूमि पर काटे गए भूखंडों का होगा नियमितीकरण
रहवासियों को मात्र निजी प्लाटों का प्रशासनिक अनापत्ति पत्र मान्य नहीं।
इंदौर : तुलसी […]
February 13, 2024 ऑनलाइन कोर्सेज के विविध आयामों पर विमर्श प्रस्तुत करती पुस्तक डिजिटल एकेडेमिक्स का विमोचन
इंदौर : पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में डॉ. पियाशी […]
April 13, 2022 पत्रकारों के वैचारिक महाकुंभ भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में कई विषयों पर होगा विचार मंथन
तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव गुरुवार से।
देशभर के ख्यातनाम पत्रकार करेंगे […]
October 31, 2018 सरदार पटेल के स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण इंदौर: गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया गांव में सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा […]
February 23, 2022 भारतीय शिष्टमंडल के साथ अबुधाबी के क्राउन प्रिंस से मिले सांसद लालवानी
नई दिल्ली : संयुक्त अरब अमीरात की फेडरल नेशनल कांउसिल के निमंत्रण पर, लोकसभा स्पीकर ओम […]
January 6, 2022 प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ पर भड़के बीजेपी नेता, कांग्रेस पर लगाया साजिश रचने का आरोप
भोपाल : पंजाब दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ प्रदेश की […]