भोपाल : हरियाणा में बीजेपी की जीत की हैट्रिक बनने पर बीजेपी मप्र के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना था कि आज बीजेपी के लिए ऐतिहासिक है। हरियाणा व जम्मू कश्मीर में हमने इतिहास रचा है।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति से बीजेपी को ये जीत मिली है ।इस जीत ने तय कर दिया है कि पीएम मोदी पर लोगों का विश्वास है। बीजेपी ने पीएम के गरीब कल्याण और विकास के कामों पर भरोसा जताया है। खिलाड़ियों, माताओं, बहनों व युवाओं ने मोदी क़ो आशीर्वाद दिया है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे फैक्ट्री में जलेबी बना रहे थे, हरियाणा की जनता ने राहुल की जलेबी बना दी।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश के चुनाव आयोग को निशाना बनाए जाने पर वीडी शर्मा ने कहा कि अपनी हार व नाकामी का ठीकरा वे निर्वाचन आयोग पर फोड़ रहे हैं। इस चुनाव ने कांग्रेस के जातिवाद और परिवारवाद क़ो आइना दिखाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जम्मू कश्मीर मे भीं अपना अस्तित्व खो चुकी है।
Related Posts
December 4, 2021 राजेन्द्र नगर में मनाई गई डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती, अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में […]
March 7, 2022 सदियों से श्रेष्ठ मैनेजमेंट गुरु रही हैं महिलाएं- सकलेचा
पर्दा और बुर्का से बाहर निकलें महिलाएं- मेहरुन्निसा परवेज।
इंदौर प्रेस क्लब ने किया […]
June 12, 2025 एयर इंडिया का अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान क्रैश
उड़ान भरने के कुछ ही देर में हुआ दुर्घटनाग्रस्त।
गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी […]
February 27, 2021 सुरेंद्र संघवी की फर्म संघवी मेटल्स को किया गया सील
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशानुसार राजस्व विभाग द्वारा बकाया डायवर्शन शुल्क […]
July 24, 2020 99 नए मरीज मिले, 30 मरीज हुए डिस्चार्ज, 1 की मौत… इंदौर : बीते कई दिनों से 100 के पार चल रहा कोरोना संक्रमण का आंकड़ा गुरुवार को कम तो हुआ […]
March 26, 2020 कई संस्थाओं ने भोजन वितरण के लिए जारी किए हेल्पलाइन नम्बर्स इंदौर : संकट के समय गरीब, बुजुर्ग, विकलांग और रोज कमाकर खाने वाले दिहाड़ी मजदूरों की मदद […]
April 29, 2023 कांग्रेस की मानसिकता ही जहरीली है
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के बयान पर गृहमंत्री मिश्रा का पलटवार।
भोपाल : […]