वेदांत केसरी ब्रह्मलीन स्वामी लक्ष्मणानंद महाराज की 20वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि एवं बैठक।
इंदौर : बिजासन रोड स्थित अखंड धाम आश्रम पर वेदांत केसरी ब्रह्मलीन स्वामी लक्ष्मणानंद महाराज की 20वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आश्रम के महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप के सान्निध्य में हवन-पूजन कर पुष्पांजलि समर्पित की गई। शरद पूर्णिमा के अवसर पर 201 लीटर गाय के दूध की औषधियुक्त खीर का वितरण भी किया गया
आश्रम की प्रबंध समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष हरि अग्रवाल, चौबारा राजस्थान से आए स्वामी नारायणानंद, स्वामी राजानंद, समाजसेवी ठा. विजयसिंह परिहार एवं अन्य भक्तों ने स्वामी लक्ष्मणानंद से जुड़े प्रेरक संस्मरण सुनाए। इस अवसर पर किशोर गोयल, भावेश दवे, मुरलीधर धामानी, शंकरलाल वर्मा, राजेन्द्र सोनी सहित अनेक भक्तों एवं मातृशक्तियों ने आगमी 15 से 21 दिसम्बर तक होने वाले 57वें अ.भा.अखंड वेदांत संत सम्मेलन में तन, मन, धन से सहयोग देने की बात कही। आश्रम स्थित गौशाला का निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा एवं प्रवेश द्वार, शेड व अन्य निर्माण और जीर्णोद्धार के कार्य समाजसेवी प्रेमचंद गोयल के सौजन्य से कराए जा रहे हैं।इन कार्यों की श्रृंखला पर भी बैठक में चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। यह निर्णय भी लिया गया कि गुरूकुल के विद्यार्थियों के लिए भवन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी।
Related Posts
July 26, 2021 शाही ठाठ- बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल, दर्शनलाभ के लिए मची होड़
उज्जैन : श्रावण के पहले सोमवार पर राजाधिराज बाबा महाकाल राजसी ठाट- बाट के साथ नगर भ्रमण […]
June 7, 2021 छावनी अनाज मंडी में बिना टीकाकरण के नहीं मिलेगा प्रवेश
इंदौर : वैक्सीनेशन के बगैर मंडी मे नहीं मिलेगा प्रवेश। छावनी मंडी के व्यापारियों ने इस […]
June 26, 2023 स्कूल बस से छात्रा के गिरने का कलेक्टर ने लिया संज्ञान, बस का फिटनेस किया निरस्त
बस परमिट तथा चालक का ड्रायविंग लायसेंस भी किया निलंबित।
कलेक्टर द्वारा कॉलेज […]
February 16, 2021 प्रत्येक बुधवार को जारी किए जाएंगे दिव्यांगता प्रमाण पत्र, कलेक्टर ने दिए निर्देश
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने दिव्यांगजनों की सहूलियत को देखते हुए प्रत्येक बुधवार का […]
June 30, 2023 अग्रिम कर जमा करने का 30 जून को अंतिम मौका
शुक्रवार को देर तक खुले रहेंगे कैश काउंटर।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगम […]
May 23, 2020 कोरोना मुक्त इंदौर फिलहाल है दूर की कौड़ी, 83 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि..! इंदौर : तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना संक्रमण की चेन नहीं टूट पा रही है। कभी कम कभी […]
May 2, 2023 G+3 के अवैध निर्माण पर निगम ने की रिमूवल की कार्रवाई
इंदौर : बिना अनुमति लिए किए जा रहे जी प्लस थ्री के निर्माण के रिमूवल की कार्रवाई निगम […]