निवेश को लेकर दुबई का प्रतिनिधि मंडल आएगा इंदौर।
इंदौर : दुबई यात्रा पर गए सांसद शंकर लालवानी ने वहां के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री शेख नह्यान बिन मुबारक अल नह्यान से मुलाकात की और उन्हें इंदौर के स्टार्टअप इको सिस्टम, आसपास चल रहे विकास कार्यों एवं कनेक्टिविटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सांसद लालवानी ने दुबई के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री को इंदौर आने का निमंत्रण दिया। इसी के साथ यहां निवेश के लिए दुबई से एक प्रतिनिधिमंडल भेजने का भी अनुरोध किया।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि उनकी दुबई सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री से मुलाकात हुई है। उन्हें इंदौर के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। खुशी की बात यह है कि वह इंदौर के बारे में जानते हैं। उन्होंने इंदौर में निवेश के लिए एक दल भेजने के लिए भी सहमति दी है।
सांसद शंकर लालवानी ने दुबई के कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद दिया और कहा कि दुबई एक्सपो के दौरान इंदौर के 30 से ज्यादा स्टार्टअप्स को उन्होंने मदद की थी। उनमें से कई स्टार्टअप्स को यहां से ऑर्डर भी मिले और वे अब अनेक खाड़ी देशों के साथ काम कर रहे हैं।
सांसद शंकर लालवानी, तुर्की के इस्तांबुल से वर्ल्ड क्लाइमेट पार्लियामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर दुबई पहुंचे थे। उन्होंने दुबई सरकार के वरिष्ठ मंत्री, अधिकारियों एवं भारतीय समुदाय से मुलाकात की और इंदौर में विद्यमान निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।
Related Posts
May 12, 2020 प्रवासी मजदूरों के लिए प्रदेश सरकार ने किया भोजन और बसों का इंतजाम इंदौर :महाराष्ट्र, गुजरात व अन्य प्रदेशों से पैदल चलकर मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों […]
June 16, 2019 विश्वकप में भारत- पाकिस्तान की बहुप्रतीक्षित जंग का आगाज मैनचेस्टर: आईसीसी क्रिकेट विश्वकप में भारत- पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला शुरू […]
February 11, 2024 प्रधानमंत्री मोदी ने मप्र को 7550 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
झाबुआ में संपन्न जनजातीय सम्मेलन में रेलवे और एनएचएआई से जुड़ी कई परियोजनाओं का किया […]
May 13, 2020 कलेक्टर का ऐलान, ईद पर नहीं खुलेंगी मस्जिदें, गाइडलाइन का होगा सख्ती से पालन इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने साफ कर दिया है कि किसी भी धर्मस्थल को खोलने की इजाजत नहीं […]
March 15, 2021 कोरोना संक्रमण में तेजी से हो रही बढ़ोतरी। 259 नए संक्रमित मिले, ग्रोथ रेट 13 फीसदी पर पहुंचा
इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को 13 फीसदी […]
December 10, 2022 भारत के उपनियंत्रक और महालेखा परीक्षक ने देखा इंदौर का स्वच्छता का मॉडल
देवगुराडिया ट्रेंचिग ग्राउण्ड स्थित विभिन्न प्लांट्स एवं आईसीसीसी का किया […]
November 17, 2021 मप्र में अब पूरी क्षमता से संचालित हो सकेंगी तमाम गतिविधियां, हटाए गए कोरोना के चलते लगाए प्रतिबन्ध
भोपाल : मप्र में कोविड - 19 महामारी के चलते लगाए गए तमाम प्रतिबंध बुधवार 16 नवम्बर से […]