30 नवजात शिशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
झांसी : महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज झांसी के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष एसएनसीयू में भीषण आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की झुलसने एवं दम घुटने से मौत हो गई। बताया जाता है कि गहन चिकित्सा कक्ष में कुल 47 बच्चे भर्ती थे। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड से 30 से अधिक नवजात बच्चों को निकाल लिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। सेना एवं दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।
सीएम योगी ने घटना के संज्ञान में आते ही उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को झांसी के लिए रवाना कर दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब पौने ग्यारह बजे एसएनसीयू वार्ड से धुआं निकलता दिखा। इस पर वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इससे समूचे अस्पताल में हड़कंप मच गया। लोग कुछ कर पाते इसके पहले आग ने भीषण रूप ले लिया। कुछ देर बाद दमकल की गाड़ियों पहुंचने पर नवजातों को बाहर निकाला जा सका।अभी तक 10 नवजात शिशुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है, हालांकि 30 से अधिक नवजातों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जिला व पुलिस प्रशासन के तमाम आला अधिकारी, डॉक्टर्स, पैरा मेडिकल स्टॉफ व एंबुलेंस के साथ मौजूद हैं। राहत व बचाव कार्य फिलहाल जारी हैं।
Related Posts
August 15, 2023 संकल्पों से दृढ़ होकर छीनी हमने आजादी थी..
“हर घर तिरंगा”
संकल्पों से दृढ़ होकर,छीनी हमने आज़ादी थी।जिसे पाने के लिए उमड़ी,भारत […]
March 9, 2021 बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑनलाइन होगी 10 वी व 12 की बोर्ड परीक्षाएं, नहीं खुलेंगे प्राथमिक स्कूल
भोपाल : देश में एक बार फिर से कोरोना ने अपना कहर बरपाना शरू कर दिया है। कई राज्यों में […]
May 23, 2021 संक्रमण बढ़ने से रोकने के लिए लागू हो गेस्ट कंट्रोल एक्ट- मालू
इंदौर : खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू नें केंद्र सरकार से आग्रह किया […]
June 18, 2023 सानंद गोष्ट सांगा प्रतियोगिता में भाग्यश्री कामथ प्रथम स्थान पर रही
इंदौर : सानंद न्यास द्वारा आयोजित आजी - आजोबा गोष्ट सांगा प्रतियोगिता का फायनल शनिवार […]
July 1, 2021 बीजेपी ने डॉक्टर्स डे पर डॉ. जैन का शॉल- श्रीफल भेंट कर किया सम्मान
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया गया। इस मौके पर […]
November 22, 2023 स्व. परमालिया जैसे सेनानियों का देश की आजादी में रहा अहम योगदान : पटेल
वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गरीबा परमालिया को 29वें पुण्य स्मरण पर दी गई […]
October 4, 2023 भोपाल में भी मेट्रो रेल का हुआ ट्रॉयल रन
मुख्यमंत्री चौहान ने पूजा-अर्चना कर दिखाई मेट्रो रेल को हरी झण्डी।
मेट्रो रेल का […]