30 नवजात शिशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
झांसी : महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज झांसी के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष एसएनसीयू में भीषण आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की झुलसने एवं दम घुटने से मौत हो गई। बताया जाता है कि गहन चिकित्सा कक्ष में कुल 47 बच्चे भर्ती थे। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड से 30 से अधिक नवजात बच्चों को निकाल लिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। सेना एवं दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।
सीएम योगी ने घटना के संज्ञान में आते ही उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को झांसी के लिए रवाना कर दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब पौने ग्यारह बजे एसएनसीयू वार्ड से धुआं निकलता दिखा। इस पर वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इससे समूचे अस्पताल में हड़कंप मच गया। लोग कुछ कर पाते इसके पहले आग ने भीषण रूप ले लिया। कुछ देर बाद दमकल की गाड़ियों पहुंचने पर नवजातों को बाहर निकाला जा सका।अभी तक 10 नवजात शिशुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है, हालांकि 30 से अधिक नवजातों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जिला व पुलिस प्रशासन के तमाम आला अधिकारी, डॉक्टर्स, पैरा मेडिकल स्टॉफ व एंबुलेंस के साथ मौजूद हैं। राहत व बचाव कार्य फिलहाल जारी हैं।
Related Posts
March 15, 2023 चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी चलाएगी बूथ विस्तारक अभियान – 2
इंदौर : चुनावी मोड में आई बीजेपी 24 मार्च तक बूथ विस्तारक अभियान-2 चलाएगी। इस दौरान 10 […]
September 23, 2022 सात साल की मासूम की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या
इंदौर : आजाद नगर क्षेत्र में एक नराधम ने सात साल की बच्ची की चाकू से गोद कर कर हत्या कर […]
May 13, 2022 पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था 10 हजार का इनाम
इंदौर : पत्नि की हत्या कर फरार होने वाले पति को आज़ाद नगर पुलिस ने गिरफतार किया […]
December 28, 2023 चोरी के महंगे मोबाइल बेचने का प्रयास कर रहे दो बदमाश गिरफ्तार
तीन लाख रुपए मूल्य के सात मोबाइल किए गए जब्त।
इंदौर : पारदी गैंग के दो शातिर आरोपी, […]
April 30, 2023 आर्किटेक्ट काउंसिल का अधिकारी बनकर आर्किटेक्ट को ठगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : इंटीरियर आर्किटेक्ट फरियादी को "आर्किटेक्ट काउंसिल" का अधिकारी बनकर धमकी देते […]
June 1, 2025 लोकमाता देवी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक हैं : प्रधानमंत्री मोदी
"नागरिक देवो भवः" वर्तमान में गवर्नेंस का मंत्र है - प्रधानमंत्री मोदी।
देवी […]
June 24, 2021 युवक- युवती को अर्द्धनग्न अवस्था में थाने लाए जाने के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त, एसपी रीवा से तलब की रिपोर्ट
भोपाल : रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार की रात खडी बस में आपत्तिजनक […]