योग संकल्प 2024 का आसन अभ्यास कार्यशाला के साथ समापन।
इंदौर : “बीमारियों में आसनों के अभ्यास में मस्तिष्क की शिथिलता का अभ्यास होना चाहिए। चेहरे के भाव नहीं, शरीर के व्यवहार को देखें। शरीर की 206 हड्डियां और 500 से अधिक मांसपेशियां शरीर में संतुलन बनकर हमको चलायमान रखती हैं।वर्तमान समय में जहां नए अनुसंधान हो रहे हैं वहां शरीर, मस्तिष्क को आत्मा से अलग नहीं मानना चाहिए।”
ये विचार हरि ॐ योग केंद्र चेरिटेबल ट्रस्ट, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं योग विभाग चोइथराम कॉलेज द्वारा आयोजित योग कार्यशाला में एम्स रायपुर एनाटॉमी विभाग के प्रो. डॉ.मृत्युंजय राठौर ने व्यक्त किए।
उन्होंने शरीर के घुमावों को हड्डियों और मांसपेशियों के समन्वय के उदाहरण के साथ प्रस्तुत किया। पेक्टोरल, हैमस्ट्रिंग, पेल्विक बोन की तकलीफों को सोमेंटोसाइकिक मेकेनिक्स के माध्यम से समझाया। मस्तिष्क के चारों ओर स्थित आनंदमय कोष जिसे ब्लेस्ड माइंड भी कहते हैं के लिए ध्यान के अभ्यास भी कराए।
200 से अधिक डॉक्टर्स,योग विद्यार्थी, योग साधकों ने प्रायोगिक अभ्यास भी किए जिसमें रीढ घुमाव के आसन, संतुलन के आसन प्रमुख थे।
कार्यशाला में अतिथि स्वागत अश्विनी वर्मा, डॉ.अक्षत पांडे, डॉ. हेमंत शर्मा, डॉ. अशोक शर्मा ने किया।संचालन डॉ. संजय लोंढे ने किया।
Related Posts
December 25, 2020 स्वामी प्रणवानंद ने दिलाई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की शपथ
इंदौर : गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महामंडलेश्वर […]
May 6, 2023 नकली नोट छापने वाले आरोपी को आजीवन कारावास
इंदौर : नकली नोट छापने का कारोबार करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया […]
March 3, 2024 भ्रष्टाचार के मामले सांसद डामोर पर पड़े भारी
इंदौर सीट पर बदलाव की संभावना कम, फिर भी जिराती और कैलाश के नाम की चर्चा।
इंदौर : […]
August 12, 2021 पलक झपकते ही लोगों के मोबाइल उड़ाने वाला बदमाश पकड़ाया, कई मोबाइल किए जब्त
इंदौर : राह चलते लोगों के साथ मोबाइल कटिंग की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर बदमाश, 18 […]
December 8, 2021 वरिष्ठ पत्रकार सरमन नगेले केपी नारायणन पुरस्कार से नवाजे गए
भोपाल : मप्र में डिजिटल मीडिया को स्थापित करने में अहम योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार […]
June 21, 2023 वसुधैव कुटुंबकम् के लिए योग की थीम के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
इंदौर जिले में जगह-जगह आयोजित हुए कार्यक्रम।
मंत्रियों से लेकर सांसद, कलेक्टर, […]
August 15, 2023 रियल एस्टेट में ज्वाइंट डेवलपमेंट पर जीएसटी नहीं
टीपीए और सीए शाखा इंदौर की संयुक्त कार्यशाला में वक्ताओं ने रखे विचार
इंदौर : […]