15 करोड़ से अधिक की लागत से इंदौर विकास प्राधिकरण करेगा विकसित।
पूर्व विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने नगर निगम एवं इंदौर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ किया दौरा।
इंदौर : शहर के प्राचीन बाणेश्वर कुंड शिव मंदिर का जल्द कायाकल्प व सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नगर निगम व इंदौर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बाणेश्वर कुंड मंदिर का दौरा किया। यह मंदिर विधानसभा 1 के तहत आने के साथ सभी शिवभक्तों की आस्था का केंद्र है। यहाँ पर हनुमान जी का भी मंदिर है।
आकाश विजयवर्गीय ने बताया कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में विधानसभा 1 में ज्यादा से ज्यादा विकास हो, इसी कड़ी में इंदौर विकास प्राधिकरण के माध्यम से 15 करोड़ से अधिक की राशि से बाणेश्वर कुंड पर बाणेश्वर लोक बनाया जाएगा, जिसमें सामूहिक सत्संग हाल, रसोईघर, साधु संतों के रुकने के लिए कमरों की व्यवस्था, कथा के लिए हाल, शौचालय व अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्था रहेगी, इस ऐतिहासिक स्थल पर ज्यादा से ज्यादा भक्त जन आकर दर्शन लाभ ले सके ऐसा प्रबंध करेंगे। संपूर्ण कार्य की राशि स्वीकृत हो चुकी है, जल्द ही इंदौर विकास प्राधिकरण इसके ऑनलाइन टेंडर बुलवाएगा।
आम दिनों के अलावा भी इस मंदिर परिसर में श्रावण माह व छठ पूजन के दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं।
Related Posts
April 15, 2021 मोघे- मूलचंदानी ने टीकाकरण केंद्र का किया दौरा, टीका लगवाने वालों को सौंपे सर्टिफिकेट
इंदौर : बाबासाहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे और बीजेपी […]
July 18, 2020 कोरोना इम्पेक्ट : अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए बंद हुए बाबा महाकाल के दरवाजे उज्जैन : मप्र के उज्जैन में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए बाबा महाकाल के […]
June 3, 2025 बीजेपी ने राजवाड़ा पर मनाया जश्न, किया मिठाई वितरण
देवी अहिल्याबाई पर डाक टिकट, स्मारक सिक्का और टर्मिनल का नाम किए जाने पर मनाया […]
April 5, 2021 इंदौर में अस्थाई जेल नहीं, अस्पताल की है जरूरत- विधायक शुक्ला
इंदौर : कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला का कहना है कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए […]
April 15, 2023 ‘मीडिया और समाज – दरकता विश्वास’ पर वक्ताओं ने बेबाकी से रखे विचार
स्टेट प्रेस क्लब मप्र के शब्द अनुष्ठान भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का तीन दिवसीय […]
October 20, 2024 विश्व ब्राह्मण समाज संघ ने शुरू किया सार्थक दीपावली अभियान
कुष्ठ रोग आश्रम सहित विभिन्न बस्तियों में किया नमकीन - मिठाई और बिस्किट के पैकेट्स का […]
April 1, 2024 रंगपंचमी पर रंगों की मस्ती में डूबे लाखों इंदौरी
गेरो ने मिटाया अपनों और गैरों का फर्क।
मुख्यमंत्री मोहन यादव भी हिंद रक्षक फाग […]