मल्हारी मार्तंड मंदिर तिलकपथ पर मनाया जा रहा स्थापना दिवस उत्सव।
पहले दिन अभिषेक, पूजन के साथ दी गई पारंपरिक गोंधल की प्रस्तुति।
क्षत्रिय मराठा समाज के कुलदेवता हैं मल्हारी मार्तंड।
इंदौर : शहर के श्री क्षत्रिय मराठा समाज पब्लिक ट्रस्ट द्वारा संचालित तिलकपथ स्थित मल्हारी मार्तण्ड मंदिर की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पहले दिन 29 नवंबर को सुबह ध्वजारोहण के बाद अभिषेक किया गया। शाम सात बजे से देर रात तक गोंधल की प्रस्तुति दी गई।
बता दें कि गोंधल महाराष्ट्र की लोक परम्परा है। भगवान मल्हारी मार्तंड को प्रसन्न करने और मनोकामना पूर्ति के लिए नृत्य करते हुए भजन व लोकगीत प्रस्तुत किए जाते हैं।
इस मौके पर मंदिर में स्थित मल्हार मार्तण्ड, विट्ठल – रुक्मिणी तथा अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना की गई। पूजन के तहत हल्दी,विशेष रूप से सूर्य का फूल,खोपरा आदि देवी देवताओं को अर्पित किया गया। बड़ी संख्या में क्षत्रिय मराठा समाज के महिला – पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में पूजन व गोंधल में शामिल हुए।
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विकास चव्हाण ने बताया कि मल्हारी मार्तण्ड उनके समाज में कुल देवता के रूप में पूजे जाते हैं। उन्हें भगवान शिव का अवतार माना जाता है।चौहान के अनुसार इस तीन दिनी कार्यक्रम के दौरान प्रतीक रूप में भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह भी सम्पन्न कराया जाएगा।
Related Posts
October 8, 2023 2040 तक हमारी अर्थव्यवस्था 26 ट्रिलियन डॉलर होगी
जल्द ही हम विश्व की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था होंगे।
बीजेपी के प्रबुद्धजन सम्मेलन […]
March 28, 2021 दो साल विलंब के बाद शुरू हुआ जिला अस्पताल के नए भवन का निर्माण, 18 करोड़ की आएगी लागत
इंदौर : लगभग दो वर्ष के अंतराल के बाद धार रोड़ स्थित जिला चिकित्सालय परिसर में नए […]
October 19, 2024 त्योहारों के मद्देनजर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें
डॉ.आंबेडकर नगर महू से पटना व श्री माता वैष्णोदेवी कटडा और इंदौर से पुणे व मुंबई के लिए […]
January 20, 2024 बेलेश्वर बावड़ी हादसे के मामले में 30 मार्च तक जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई का हाई कोर्ट ने दिया आदेश
दो जनहित याचिकाओं पर हाई कोर्ट ने दिया आदेश।
मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट देरी से जारी […]
May 25, 2023 ह्रदय रोग से पीड़ित 18 वर्ष तक के बच्चों का होगा नि:शुल्क इलाज
पीड़ित बच्चों के परिजनों से योजना का लाभ लेने का आग्रह।
जिले में सीमांकन के लिए चलेगा […]
March 14, 2022 24 मार्च से प्रारंभ होगा 5 वा प्रेस्टीज अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव
रूस, फ्रांस सहित कई देशों की फिल्में होंगी प्रदर्शित।
अभिनेता सिद्धार्थ निगम और […]
May 26, 2022 दुपहिया वाहन चुराने वाली गैंग पकड़ाई, पकड़े गए आरोपियों ने 40 से अधिक वाहन चुराना कबूला
56 दुकान और अन्य स्थानों से दो पहिया वाहन चोरी करने वाली शातिर वाहन चोरों की गैंग का […]